नई दिल्ली*भारत में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड19 रोधी टीकाकरण 16 मार्च से होगा शुरू*
दिल्ली।
देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड19 रोधी टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा। इसके साथ ही अब 60 से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराक दी जाएगी। पहले इस आयुवर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही यह खुराक दी जा रही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए किशोरों या जो पहले से ही 12 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उन्हें 16 मार्च से कोविड के टीके लगाए जाएंगे। कोविड-19 वैक्सीन हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स होगा.” सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए कोविड-19 प्रिकॉशन डोज के लिए को-मोर्बिडी की स्थिति को तुरंत हटा दिया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि बच्चे सुरक्षित हैं तो देश सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा, “बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है कि 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. साथ ही 60 से अधिक आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे. मेरा बच्चों के परिजनों व 60 प्लस आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*