देहरादून31मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तराखंड की आज की महत्वपूर्ण खबरें
[31/03, 8:57 pm] Sagar Malik Dehradun: देहरादून: कोरोनेशन व दून अस्पताल पहुंचे विधायक श्री विनोद चमोली जी,
सागर मलिक
आज देहरादून के “कोरोनेशन” व “दून अस्पताल” जाकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का कुशलक्षेत्र जाना।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि खराब कुट्टू के आटे के सेवन से फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के द्वारा संबंधित एजेंसी को सील करने और जिन दुकानों में यह आटा वितरित किया गया था, वहां से इसे तत्काल हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं व स्वास्थ्य सचिव को भी घटना के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
[31/03, 8:58 pm] Sagar Malik Dehradun: उत्तराखंड: प्रदेश के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाला कार्य भार, रिवर्स पलायन सहित गिनाई प्राथमिकताएं,
सागर मलिक
सार:भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 के बैच के वरिष्ठ अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के 19वें मुख्य सचिव बने हैं। आज उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
विस्तार:उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। अब वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के नए मुख्य सचिव हैं। बर्द्धन ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस आजीविका, जल संरक्षण,स्वास्थ्य, रिवर्स पलायन पर रहेगा। साथ ही वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
जानिए कौन हैं नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन?
आनंद बर्द्धन का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। 1992 में उन्हें यूपी कैडर आवंटित हुआ था। वह रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर सहित कई पदों पर रहे। उन्होंने वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सेवा की।
विशेष रूप से यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निदेशक और यूपी वित्तीय निगम के महाप्रबंधक के रूप में काम किया। अपने अभी तक सेवाकाल में बर्द्धन शासन के तकरीबन सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी देख चुके हैं। 2010 में हरिद्वार कुंभ मेले में वह मेला अधिकारी रहे।
राज्यपाल व गोपन (मंत्रिपरिषद) के सचिव भी रहे। प्रमुख सचिव के तौर पर उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण, पुनर्गठन, आबकारी, उच्च शिक्षा, योजना, ईएपी के रूप में कार्य देखे। वह मुख्यमंत्री धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वह आवास, मुख्य प्रशासक, यूएचयूडीए, शहरी विकास, गृह एवं कारागार, राजस्व वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
[31/03, 8:59 pm] Sagar Malik Dehradun: देहरादून: परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक,
सागर मलिक
सार:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक
विस्तार:देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के सम्भागीय निरीक्षक के पद पर नियुक्त आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीवन की नई शुरूआत है। आशा व्यक्त करते हुए कहा की नव चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार करेंगे। परिवहन विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में परिवहन के क्षेत्र में बहुत चुनौतियां हैं। कहा कि वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के पालन कराने, सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में सम्भागीय निरीक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, अपर सचिव परिवहन रीना जोशी आदि मौजूद रहे।
[31/03, 8:59 pm] Sagar Malik Dehradun: देहरादून: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम और स्वास्थ्य मंत्री,
सागर मलिक
सार:कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत लोगों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विस्तार:कुट्टू का आटा खाने कई लोग बीमार पड़ गए। राजधानी के कोरोनेशन और दून अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज़ भर्ती हैं। सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने देहरादून जिला अस्पताल में जाकर बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को दिशा निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। लगभग सौ से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस घटना के कारणों की जांच के लिए डॉ रावत ने स्थानीय प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है। पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों,गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया। लगातार कार्रवाई जारी है।
मामले तत्काल पुलिस द्वारा 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड कर सील कर दिया गया, जहां से लोगों द्वारा कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया गया था। पुलिस प्रशाशन की टीमों द्वारा लगातार उक्त दुकानों व स्टोरों में छापा मारा गया। ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी सीज किया गया है जिसमें मिश्रण किए जाने की सम्भावना है।
दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है। अबतक की प्राथमिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त कट्टू के आटे का मेन सप्लायर सहारनपुर का है। जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक देहरादून ने वार्ता कर सप्लायर के गोदाम में कार्यवाही करने के लिए बताया गया है। देहरादून से भी तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर सहारनपुर रवाना की गई है।
[31/03, 9:00 pm] Sagar Malik Dehradun: राजधानी में इर्द का उल्लास: धर्मनगरी में अदा की गई नमाज़, अमन चैन की दुआ के लिए उठे हाथ,
सागर मलिक
सार:राजधानी देहरादून में ईद का उल्लास नजर आया। वहीं धर्मनगरी हरिद्वा में भी नमाज अदा की गई। अमन-चैन की दुआ के लिए हाथ उठे।
विस्तार: आज सोमवार 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के अवसर पर राजधानी देहरादून के चकराता रोड और क्लेमेनटाउन स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है।
ईद के पर्व पर दून में आज रूट डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। प्लान सुबह छह बजे से दस बजे तक लागू रहेगा। साथ ही कई जगह बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं।
पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब सुन्नी शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने मुसलमानों से सादगी के साथ ईद मनाएं की अपील की थी। उन्होंने फिजूलखर्ची से बचने की भी सलाह दी,
ईद के पर्व पर दून में सोमवार को रूट डायवर्ट रहेगा। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।
[31/03, 9:12 pm] Sagar Malik Dehradun: देहरादून: 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयो में किचनों की हालत,
सागर मलिक
सार: पीएम पोषण योजना के तहत केंद्र ने चार वर्ष बाद जारी किया बजट,
देहरादून,
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों में किचनों को बेहतर बनाया जायेगा। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत राज्य को 20.66 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से विभिन्न राजकीय विद्यालयों में रसोईयों का सुधारीकरण किया जायेगा, जिससे बच्चों को उनके ही विद्यालयों में ताजा और पौष्टिक मध्याह्नभोजन मिल सकेगा।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगातार जुटी है। सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती से लेकर विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेशभर के विद्यालयों में नई रसोईयों की स्थापना और पुराई रसाईयों के आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा। जिसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा योजना के तहत राज्य को 2066.60 लाख की धनराशि जारी की है। जिससे प्रदेशभर के 292 विद्यालयों में नवीन किचन कम स्टोर का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा 8563 विद्यालयों में क्षतिग्रस्त रसोईयों की मरम्मत होगी तथा 772 विद्यालयों में रसोई संबंधित उपकरण बदले जायेगे। इसके अतिरिक्त एक विद्यालय में नवीन किचन उपकरण क्रय किये जाने हैं।
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चार वर्षों के लम्बे अंतरात के बाद इस योजना के लिये केन्द्र सरकार से बजट प्राप्त हुआ है। जिससे विद्यालयों में स्थापित रसोईयों का व्यापक रूप से सुधार किया जायेगा। ताकि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ताजा मध्याह्नन भोजन आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने शिक्षा महानिदेशक व एसपीडी पीएम पोषण योजना झरना कमठान, एपीडी पीएम पोषण योजना कुलदीप गैरोला सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुये कहा कि उनकी तत्परता और निरंतर संवाद के चलते राज्य को केन्द्र से विभिन्न योजनाओं में भरपूर सहयोग मिल रहा
बॉक्स*
*विद्यालयों में बनेंगे 6 ईट राइट किचन*
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में 6 ईट राइट किचन की स्थापना की जायेगी। ये किचन पूरी तरह हाईजिनिक होगी, जहां बच्चों को मध्याह्नन भोजन में स्वच्छ और पौष्टिक ईट राइट थाली परोसी जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव शीघ्र ही केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
[31/03, 10:22 pm] Sagar Malik Dehradun: हरिद्वार: शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस पलटी, मची चीखपुकार,
सागर मलिक
सार:बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई।
विस्तार:हरिद्वार में देर शाम एक बस हादसे का शिकार हो गई। देहरादून से हरिद्वार आ रही लोहाघाट डिपो की बस अचानक स्टेरिंग लॉक के कारण सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई। बस में 12 सवारियां थी। बताया जा रहा है कि दो लोगों के फैक्चर हुआ है। वहीं, अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[31/03, 10:47 pm] Sagar Malik Dehradun: उत्तराखंड में कई जगहों के नाम बदले: हरिद्वार का औरंगजेबपुर अब शिवाजीनगर नाम से जाना जाएगा, अकबरपुर,मोहम्मदपुर, और अब्दुलपुर जैसे नाम भी बदले गए,
सागर मलिक
उत्तराखंड में धामी सरकार ने नवरात्रों में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के चार जिलों हरिद्वार,देहरादून उधम सिंह नगर और नैनीताल में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
जिसके तहत हरिद्वार जिले में 10 गांवों और स्थानों के नामों में परिवर्तन किया गया है।जबकि देहरादून जिले के चार जगहों के नाम बदले गए हैं। नैनीताल जिले के दो स्थानों के नाम में बदलाव किया गया है। उधम सिंह नगर जिले के एक जगह का नाम बदल गया है।
शासन की ओर से जो नाम बदले गए हैं उनमें औरंगजेब,गाजीवाली, मोहम्मदपुर,अकबरपुर, मियांवाला,अब्दुलपुर,खानपुर,नवाबी रोड जैसे कई नाम शामिल थे। इन नाम को परिवर्तित कर सरकार ने प्रदेश और देश के महापुरुषों के नाम पर स्थानों के नाम रखे हैं। जिससे भारतीय संस्कृति और विरासत की परंपरा बनी रहे।
CM बोले-भारतीय संस्कृति के अनुरूप रखे गए नाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके। जो नाम बदले गए हैं वह देश के बड़े महापुरुषों के नाम पर हैं।
हरिद्वार जिले मैं बदले गए नाम
औरंगज़ेबपुर —–शिवाजी नगर
गाजीवाली ——-आर्य नगर
चांदपुर ————-ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जट –मोहनपुर जट
खानपुर कुर्सली –अंबेडकर नगर
इदरीशपुर ———-नंदपुर
खानपुर श्री ———-कृष्णापुरी
अकबरपुर फाजलपुर– विजयनगर
असफनगर————– देवनारायण नगर
सलेमपुर राजपूताना —- शूरसेन नगर
देहरादून में बदले गए नाम
मियांवाला ——रामजी वाला
पीरवाला ———केसरी नगर
चांदपुर खुर्द ——पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्लापुर ——-दक्ष नगर
नैनीताल में बदले गए नाम
नवाबी रोड ———————अटल मार्ग
पनचक्की से आईटीआई मार्ग –गुरु गोवलकर मार्ग
उधम सिंह नगर में परिवर्तित नाम
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यपुरी किया गया,
More Stories
गुजरात4जुलाई25*गुजरात से 250 अवैध बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट, हाथों में लगी हुई थीं हथकड़ियां..!*
पटना4जुलाई25*बिहार में BJP को जिताने के लिए इलेक्शन कमीशन की खतरनाक मोडस आपरेंडी…….
मथुरा04जुलाई25* कोसीकलां पुलिस हत्या के आरोप में आरोपी की प्रेमिका को किया गिरफ्तार