देहरादून11अक्टूबर24* कूड़ा कलेक्शन के लिए समय से नही निकली गाडियां, डीएम ने लगाया जुर्माना,
सागर मलिक
देहरादून। शुक्रवार तड़के 05 बजे अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त नगर निगम के फोन पर डीएम साहब की घंटी बजी। डीएम साहब बोले सुबह की चाय होगी निरीक्षण प्वाइंट पर। फोन सुनते ही सभी अधिकारी आनन फानन में सर्वे चौक दौड़े।
देहरादून डीएम सविन बंसल तड़के 6 बजे गार्बेज प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी एवं वर्कशॉप पर पंहुचे जहां उन्होंने पाया की कुछ वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हो पाए हैं, जिसपर उन्होंने कंपनी पर लाखों का जुर्माना लगा दिया। कंपनी की कार्य प्रणाली से डीएम बेहद नाराज नज़र आये। उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार की समीक्षा का अंतिम अवसर कंपनी को प्रदान किया।
डीएम ने कहा की अनुरूप प्रदर्शन न कर पाने पर संपूर्ण काम वापस लिया जा सकता हैं। इस दौरान डीएम ने निर्धारित समय पर कूड़ा कलेक्शन हेतु ना निकलने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिये। 14 वाहन खड़े पाए गए, जिनमे 4 वाहन खराब तथा 11 समय पर नहीं निकले। वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिये गये। आज सुबह डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे थे।
डीएम ने वाहन के मूवमेंट के सत्यापन हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। खराब वाहनों को ठीक कराने तथा संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के निर्देश भी दिये गये।जिलाधिकारी ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं के भ्रमण पर घंटाघर से सर्वे चौक, शस्त्रधारा रोड, भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

More Stories
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*
कानपुर नगर15अगस्त26*रामगंगा नहर में 14 वर्षीय किशोर शनि डूबकर लापता
लखनऊ15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*