June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

देहरादून 20 सितम्बर 24*स्लग- उप जिला चिकित्सालय में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं*

देहरादून 20 सितम्बर 24*स्लग- उप जिला चिकित्सालय में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं*

*लोकेशन- रूड़की*
*संवाद्दाता- अरशद हुसैन (8077032828)*

देहरादून 20 सितम्बर 24*स्लग- उप जिला चिकित्सालय में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं*

एंकर- रूड़की के उप जिला चिकित्सालय में आज विधायक प्रदीप बत्रा व पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने ई- सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सीएसआर फण्ड के माध्यम से पाँच कंप्यूटर,प्रिंटर समस्त एसेसरीज के साथ प्रदान किए गए जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों के कार्य जल्द और सुचारू रूप से हो सकें।
आपको बता दें कि रुड़की का उप-जिला चिकित्सालय जिले का बड़ा चिकित्सालय है जहाँ आस पास देहात क्षेत्र से भी रोजाना सैंकड़ों की संख्या में मरीज पहुँचते हैं। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदेश में एम्स ऋषिकेश के बाद रूड़की उप जिला चिकित्सालय को कुछ महीने पहले नेक्स्ट-जेन के नाम से सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है जिसकी लाइन भी अस्पताल में बिछा दी गयी है जिसके बाद आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा व पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह के प्रयासों से सीएसआर फण्ड के माध्यम से टीटीके कंपनी ने पाँच कंप्यूटर उप जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराए गए हैं इससे बहुत मदद मिलेगी और जल्द ही पेपरलेस कार्य शुरू हो जाएगा। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रूड़की उप जिला चिकित्सालय बहुत बड़ा अस्पताल है जहाँ रोजाना सैंकड़ों लोगों की ओपीडी होती है। आज सीएमएस के अनुरोध पर अस्पताल को पाँच कंप्यूटर दिए गए हैं जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी आएगी और मरीजों को लाभ मिलेगा। पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय में ई- सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पाँच कंप्यूटर,प्रिंटर समस्त एसेसरीज प्रदान को गयी है जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों के कार्य जल्द और सुचारू रूप से हो सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं प्रदान करना है और वह समय समय पर इन क्षेत्रों में कार्य करते रहते हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आज यह कार्य किया गया है।

*बाईट- प्रदीप बत्रा (विधायक रूड़की)*
*बाईट- ठाकुर संजय सिंह (पूर्व राज्यमंत्री)*
*बाईट- डॉक्टर संजय कंसल (सीएमस उप जिला चिकित्सालय)*

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.