देवबंदरा11अप्रैल25*ज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने किया मां बाला सुन्दरी मेले का शुभारंभ*
*फीता काटकर, गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर दी शुभकामनाएं…*
*देवबंद* देवबंद में आयोजित मां बाला सुन्दरी मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह द्वारा पारंपरिक रीति से किया गया। उन्होंने फीता काटकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर मेले की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल और उप जिलाधिकारी देवबंद युवराज सिंह समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राज्यमंत्री ने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मां बाला सुन्दरी का यह मेला आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सरकार की ओर से मेले के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
*मनोज मिड्ढा*
*डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब*

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने