दिल्ली30अप्रैल*1 मई दिवस, अंतराष्ट्रीय मज़दूर दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
भले ही रविवार हो,
भले ही अवकाश हो,
हम खाना पीना नहीं छोड़ते,
हम आना जाना नहीं छोड़ते,
फिर 1 मई, मजदूर दिवस पर
जो श्रमिकों का त्यौहार है,
हम शामिल होना क्यों छोड़ेंगे?
हर धंधे,झंडे,बैनर के सब साथी,
मिलकर आवाज उठाएंगे,
दुनिया के मजदूरो एक हो
यह नारा हम सभी लगाएंगे,
जिनकी कुर्बानी से हम ज़िंदा हैं उन शहीदों को हम अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
शिकागो के अमर शहीदों को अपना लाल सलाम देते हुए देने देश की संयुक्त ट्रेड यूनियनों, सार्वजनिक उपक्रमों भेल, रेल, केंद्र, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, राज्य निगम, मंडल, आंगनबाड़ी, इत्यादि संगठनों के सक्रिय सदस्य व पदाधिकारी, स्वतंत्र संगठन, रंगकर्मी, किसान संगठन, पेंशन भोगी, केंद्र/राज्य सरकार के कर्मचारी सहित संगठित व असंगठित क्षेत्रों के सभी साथी शोषण, वर्तमान में श्रमिकों के साथ हो रहे अनीति, अत्याचार और शोषकों के मनमाने व्यवहार के ख़िलाफ़ संयुक्त रूप से मिलकर बुलंद आवाज़ उठाएं।
साथियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हर वर्ष १ मई को दुनिया भर में मजदूर शिकागो के अमर शहिदो की कुर्बानी को याद करते हैं और सरकारों द्वारा मजदूर विरोधी नीतियो के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रकट कीजिए।
मज़दूर विरोधी, दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ शासन प्रशासन के समक्ष संयुक्त रूप से अपनी आवाज़ को बुलंद करें।
मई दिवस जिन्दाबाद।
दुनिया के मेहनतकशों एक हो।।
इंक़लाब ज़िंदाबाद।
मजदूर एकता ज़िंदाबाद।
निवेदक
अमजद हसन
महासचिव: दिल्ली असंगठित निर्माण मज़दूर यूनियन(INTUC/BWI)
संगठन सचिव: इंटक

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*