*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
दिल्ली3सितम्बर25*दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है
*दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो दिल्ली-एनसीआर से चोरी किए गए मोबाइल फोन नेपाल और बांग्लादेश में बेचता था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 228 मोबाइल, तीन पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना मोताहर शेख है और ये पिछले पांच सालों से इस कारोबार में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी किए गए मोबाइलों को झपटमारों से सस्ते में खरीदकर नेपाल और बांग्लादेश में महंगे दाम पर बेचता था। एक महंगे मोबाइल को वे लगभग 30 हजार रुपये में खरीदते और विदेश में 60 हजार रुपये में बेचते थे। इस दौरान गिरोह ने अब तक एक लाख से अधिक मोबाइल की तस्करी की है, जिनकी कीमत 20 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक थी…*

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया