July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली28दिसम्बर2022*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया।

दिल्ली28दिसम्बर2022*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया।

दिल्ली28दिसम्बर2022*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया।

*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138वें में स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव: अमजद हसन कांग्रेसजनों के नाम संदेश।*

प्रिय साथीयों, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कड़ोरो सदस्यगणों एव वर्तमान/ निवर्तमान पदाधिकारीगण आप सबों को *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के 138वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।*

28 दिसंबर 1885 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। व्योमेशचंद्र बनर्जी इसके पहले अध्यक्ष हुए, दादाभाई नौरोजी, सर फिरोजशाह मेहता, महात्मा गांधी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, पंडित जवाहरलाल नेहरू, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, सीमांत गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरषों के संरक्षण में कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया। एक एक ईंट जोड़कर राष्ट्र का निर्माण किया।

छोटी-छोटी 500 से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक राष्ट्र भारत बनाया जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक मां भारती को एकाकार करता है।

भारत मां के लाल सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां के बलिदान ने क्रांति के चोले को रंग दिया।

कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा को लाल बहादुर शास्त्री जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी, सोनिया गांधी जी ने बनाए रखा। अब कांग्रेस की कमान आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे खरगे जी के हाथ में है।

जहां इंदिरा गांधी जी ने देश में पहला परमाणु परीक्षण कर पाकिस्तान को दो भाग में बांट कर विश्व पटल पर देश को सबसे शक्तिशाली बनाकर स्थापित किया।

भारत रत्न देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अपने काल से 30 साल आगे की भारत के भविष्य के लिए 21वीं सदी का नारा दिया। 21वीं सदी को कंप्यूटर संचार और इंटरनेट की सदी बनाने की नींव राजीव गांधी जी ने रखी थी। जिससे भारत को संचार क्रांति का नेतृत्व मिला भारत विश्व गुरु बना।

फिर कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी जी की हत्या के बाद नेतृत्व की कमी से लड़खड़ाती परिस्थिति में आदरणीय सोनिया गांधी जी ने 1998 में कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली और 2004 एवं 2009 में केंद्र की सरकार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
सोनिया गांधी जी एवं मनमोहन सिंह जी ने मंदी की मार से जूझती दुनिया के सामने भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिरता को स्थापित किया।

आरटीआई, भोजन का अधिकार, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, जमीन अधिग्रहण बिल, वन-अधिकार कानून से नागरिक सशक्तिकरण का जनपद बनाया।

आज भी हमारी पार्टी सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और देश को नई दिशा में जोड़ने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील और संघर्षशील है।

कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति सभ्यता और राष्ट्रवाद की सच्ची प्रतिनिधि है।भारत के सभी धर्म जाति क्षेत्र और भाषाओं के लोग कांग्रेस की विचारधारा से ही प्रभावित होते हैं गौरव का विषय है कि हम भारत की इस महान बहुलतावादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक परंपरा में
*भारत जोड़ो यात्रा* में लाखों लाख लोग शामिल है आज पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर हम सब कांग्रेस पार्टी और परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प ले देश के लोकतंत्र और संविधान के सामने जो भी चुनौतियां है उनका डटकर मुकाबला करें।

*एक बार पुनः कांग्रेस स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।*
जय हिंद।
आपका
*अमजद हसन*
राष्ट्रीय समन्वयक एवं सदस्य: AICC
राष्ट्रीय संगठन सचिव: इंटक

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.