दिल्ली25सितम्बर25*दिल्ली के स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद फरार हैं।
दिल्ली*के स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद फरार हैं। पुलिस को संदेह है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना रूप बदल रहे हैं और मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। चैतन्यानंद पर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान (SIIMD) की छात्राओं को रात में अपने क्वार्टर में घुसने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि वसंत कुंज उत्तर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस (LOC) जारी कर दिया गया है और तकनीकी निगरानी के जरिए उनकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि स्वामी चैतन्यानंद ने न केवल कम से कम 17 छात्राओं का शोषण किया, बल्कि संस्थान की संपत्ति पर कब्जा कर उसे निजी कंपनियों को किराए पर दे दिया और उससे मिली रकम से लग्जरी कारें खरीदीं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*