दिल्ली24फरवरी25*फिरोज ने बहन को छेड़ा, तो भाई सोनू ने कर दी हत्या: रोड पर घसीटा और सर पर कंक्रीट ब्लॉक दे मारा, दिल्ली का मामला
राजधानी दिल्ली में एक युवक ने बहन को छेड़ने वाले एक अपराधी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम फिरोज जबकि हत्यारे का नाम सोनू है। फिरोज दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का बड़ा बदमाश था और सोनू की बहन को आए दिन परेशान करता था।
सोनू ने इससे पहले फिरोज को कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं माना। इससे आजिज आकर 10 फरवरी, 2025 को उसने अपने दो साथियो के साथ मिलकर पहले उसको लाठियों और रॉड से पीटा, इसके बाद उसके सर पर कंक्रीट का ब्लॉक उठा कर दे मारा। उसे रोड पर भी घसीटा।
इससे गंभीर रूप से घायल हुए फिरोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस झगड़े के दौरान बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को भी सोनू और उसके साथियों ने धमकाया। हत्या के बाद सोनू फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की थी और उसकी तलाश के लिए CCTV और कॉल रिकॉर्ड निकाले थे।
पुलिस को पता चला था कि सोनू उत्तर प्रदेश के एटा में छुपा हुआ है। उसे पुलिस ने एटा ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मृतक फिरोज ‘विकी ठक्कर’ गैंग का सदस्य था।

More Stories
भोपाल18जुलाई26*राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना*
कानपुर नगर18जुलाई26*चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।