💥 *बड़ी खबर*💥
दिल्ली20जून25*जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास में मिले जले कैश मामले में बनी कमेटी ने जस्टिस वर्मा को दोषी पाया और उनको पद से हटाने की सिफारिश की।*
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से जली हुई नकदी मिलने पर जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी। समिति ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए उनके विरुद्ध पद से हटाने की कार्यवाही शुरू करने की सिफारिश की है।
सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि स्टोर रूम में नोटों से भरा कमरा पूरी तरह वर्मा और उनके परिवार के नियंत्रण में था। किसी और को वहां जाने की इजाज़त नहीं थी”
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में पैसे मिलने वाले मामले में जांच कमिटी ने पाया कि कई गवाहों ने जस्टिस वर्मा के घर में भारी मात्रा में नोटों की गड्डियों के ढेर देखे थे. इसके बावजूद जस्टिस वर्मा ने न तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और न ही किसी ज्यूडिशियल अथॉरिटी को इसकी सूचना दी।यह भी सवाल है कि जस्टिस वर्मा ने आग लगने की शिकायत क्यों नहीं की?
जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा के बाद जस्टिस वर्मा के खिलाफ सरकार महाभियोग ला सकती है।

More Stories
नई दिल्ली ६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली ६जुन २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*