दिल्ली18जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश राज्यों से दोपहर1बजे की बड़ी खबरें
[18/07, 8:11 am] +91 94151 97071: *♦️18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
871 – ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध का क्रम आंरभ हुआ।
1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630 – स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
1781 – ब्रिटेन के विख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। वे टेलेस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की।
1857 – बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
1931 – पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।
1943 – ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
1947 – भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1951 – जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
1968 – कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
1973 – अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1978 – मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
1980 – भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
1980 – टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1994 – ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
1999 – फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
2000 – रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
2002 – तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे और 40 घायल हुए।
2002 – डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
2002 – सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
2003 – वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2004 – अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
2005 – मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
2007 – भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008 – भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में रक्षा मंत्री सहित सरकार के तीन उच्च अधिकारियों की मौत हुई।
2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
2019 – हिमा दास ने 15 दिन के भीतर चौथा स्वर्ण पदक जीता।
2019 – पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य बना।
2021 – मुंबई के चेंबूर और विखरोली में दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत हुई
2021 – सऊदी अरब ने हज में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए पुरुष अभिभावक की आवश्यकता को हटाया।
2021 – भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रेलगाड़ी परिचालन का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वासमत हासिल किया।
2022 – मप्र के धार जिले में 55 यात्रियों से भरी इंदौर से पुणे जा रही बस के नर्मदा नदी में गिरने से 13 की मौत हुई व 15 लोग बचाए गए।
2022 – रतलाम रेल मंडल के अन्तर्गत मंगल मोडी व लीमखेड़ा के बीच एक मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे और कुछ एक दूसरे के उपर चढे।
2022 – भारत देश के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
2022 – श्रीलंका में नए सिरे से आपातकाल प्रभावी हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
2023 – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 95वें स्थापना दिवस समारोह का समापन हुआ।
2023 – तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक गांधीनगर में सम्पन्न हुई।
2023 – ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का मौसम अब तक का सबसे विनाशकारी मौसम बना , जिसमें 14,100 वर्ग किलोमीटर भूमि जल गई है व 390 स्थानों पर अभी भी आग लगी हुई है (जो 2018 केj रिकॉर्ड से अधिक है)।
2023 – मध्य अमेरिका में पूर्वी अल साल्वाडोर के तट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।
*18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1861 – कादम्बिनी गांगुली – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।
1909 – विष्णु डे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एक बांग्ला साहित्यकार।
1918 – नेल्सन मंडेला- नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
1927 – मेहदी हसन, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक ।
1931 – भवानम वेंकटराम रेड्डी – आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1931 – मैरी डिसूजा सिकेरा एक भारतीय महिला ओलंपियन।
1935 – जयेन्द्र सरस्वती तमिलनाडु के काँचीपुरम नगर स्थित कांची कामकोटि पीठ के ६९वें शंकराचार्य थे।
1946 – राजेश जोशी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों।
1948 – हिन्दी के जाने-माने कथाकार अरुण प्रकाश का जन्म बेगूसराय (बिहार) के नितनिया गांव में हुआ था।।
1970 – अश्विनी वैष्णव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी।
1971 – सुखविंदर सिंह जिन्हें बॉलीवुड में पार्श्वगायन के लिए जाना जाता है।
1972 – सौन्दर्या रघु भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता थीं।
1982 – प्रियंका चोपड़ा – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1994 – छवि पांडे एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, फिल्म अभिनेत्री तथा गायिका है ।
1996 – स्मृति मंधाना – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
*18 जुलाई को हुए निधन👉*
1948 – पीरू सिंह – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।
1969 – तुकाराम भाऊराव साठे, जिन्हें अन्नभाऊ साठे के नाम से जाना जाता है, एक समाज सुधारक, कम्युनिस्ट लोक कवि और महाराष्ट्र, भारत के लेखक थे।
1998 – अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1999 – विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
2011 – पण्डित जगदीश प्रसाद कलकत्ता आधारित पटियाला घराने के हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक थे।
2012- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2016 – मुबारक बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
2017 – अजित शंकर चौधरी – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
2020 – स्पेनिश उपन्यासकार, जुआन मार्से (Juan Marse) का निधन।
2022 – राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध चित्रकार अच्युतन कुदल्लूर (77) का चेन्नई में निधन हुआ।
2022 – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक एवं संगीतकार भूपिंदर सिंह (82) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – केरल के कांग्रेस नेता और 2 बार मुख्यमंत्री रहे ओमन चांडी (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलेटिक निदेशक ल्यू पर्किन्स (78) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी माइक हेलावेल (85) का निधन हुआ।
*18 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री पीरू सिंह शेखावत शहीदी दिवस ( ‘परमवीर चक्र’ सम्मानित)।
🔅 श्री राजेश खन्ना स्मृति दिवस।
🔅 श्री भवानम वेंकटराम रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्री तुकाराम भाऊराव साठे ( श्री अण्णाभाऊ साठे ) स्मृति दिवस।
🔅 नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
[18/07, 8:34 am] +91 94566 47591: *दबिश के दौरान सिपाही की मौत*
यूपी : अलीगढ़ में पुलिस गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई थी। मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर की पिस्टल लॉक हो गई। उसे अनलॉक करने के प्रयास में अचानक गोली चल पड़ी। ये गोली सब इंस्पेक्टर के पेट को छूते हुए SOG सिपाही याकूब के सिर में जा घुसी।
[18/07, 9:18 am] +91 94151 97071: *⁉️”बच्चे को बाइक पर बैठाकर शख्स ने किया जानलेवा स्टंट*, VIDEO देख पब्लिक बोली- ‘अरेस्ट करो’ : चौंकाने वाला यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है, जहां युवक को हाईवे पर बाइक पर बच्चे को बैठाकर जानलेवा स्टंट करते हुए देखा गया. इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स खासे भड़के हुए हैं और शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.”
[18/07, 9:20 am] +91 94151 97071: 🆔सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
सुबह 9.30 बजे सूचना विभाग की बैठक करेंगे सीएम
सूचना विभाग के अफसरों के साथ सीएम की मीटिंग
CM आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बैठक
11 बजे परिवहन विभाग के अफसरों के साथ बैठक
राजस्व बढ़ाने को लेकर प्रजेंटेशन देखेंगे सीएम योगी
6.30 बजे सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल को लेकर मीटिंग
टैक्स संबंधी विषयों पर प्रजेंटेशन देखेंगे सीएम योगी
[18/07, 9:21 am] +91 94151 97071: 🆔जालौन :अज्ञात कारणों के चलते दुकानों में लगी भीषण आग,आधा दर्जन दुकानें जलकर हुई राख, 10 लाख का नुकसान,दुकान में रखे सिलेंडर फटने से बचाए गए हो सकता था हादसा,फायर बिग्रेड, पुलिस ने मिलकर आग पर पाया काबू,जालौन कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे का मामला
[18/07, 9:21 am] +91 94151 97071: 🆔लखनऊ-विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेगी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिए संकेत
सपा को महाराष्ट्र, हरियाणा में मिल सकती है सीटें- सूत्र
कांग्रेस सपा को दोनों राज्यों में सीट देने को तैयार- सूत्र
यूपी में विधानसभा की दस सीटों पर होना है उपचुनाव
[18/07, 9:22 am] +91 94151 97071: 🆔ललितपुर:बेटी के आत्महत्या करने के 4 दिन बाद मां मौत,शादी के दो दिन पहले युवती ने आत्महत्या की थी,4 दिन में घर के अंदर 2 मौत से परिजनों में हड़कंप,बेटी के आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी,मोहल्ला तालाबपुरा जगदीश मंदिर के पीछे का मामला
[18/07, 9:23 am] +91 94151 97071: 🆔गुजरात ATS ने सूरत के पलसाना तालुका में एक ड्रग निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है और लगभग 20 करोड़ रुपये का कच्चा माल जब्त किया है। 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है: गुजरात ATS डीआईजी सुनील जोशी
[18/07, 9:24 am] +91 94151 97071: 🆔श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक श्रीनगर बेस कैंप से रवाना हुआ।
[18/07, 9:41 am] +91 94566 47591: *उत्तर प्रदेश-*
*DCM ब्रजेश पाठक ने रायबरेली की बछरावाँ CHC पर मारा छापा-*
लापरवाही की शिकायतों के बाद डीसीएम का छापा,छापे से मचा हड़कंप-
कई डॉक्टर ,स्टॉफ़ अनुपस्थित मिले,सभी के ख़िलाफ़ कार्रवाई के आदेश !!
[18/07, 9:43 am] +91 94566 47591: *मैनपुरी*
बंद बोरे में नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी
ईशन नदी पुल के नीचे मिला नवजात बच्चे का शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
थाना कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल की घटना
[18/07, 9:46 am] +91 94566 47591: *DM की फैमली हादसे में बाल बाल बची !!*
देवरिया ज़िले की जिलाधिकारी IAS दिव्या मित्तल का परिवार एक रोड एक्सीडेंट में बाल बाल बच गया है लखनऊ से देवरिया जा रही IAS दिव्या मित्तल की निजी कार एक दूसरी कार से टकरा गयी कार में कलेक्टर की फैमली थी हादसे में DM की कार के सभी चारों AirBag Open हो गये थे वही दूसरी कार में कुछ लोगों को चोट आयी है जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है घटना अयोध्या हाइवे के रामसनेहीघाट के थाना दिलोना मोड़ के कट के पास हुई है IAS दिव्या मित्तल जहाँ भी DM रही है वहाँ वह गरीबों की सबसे ज़्यादा मदद करती उनकी फरियादों को सुनती उसे अमली जामा पहनती है जिसकी वजह है आज उनके चाहने वालो की तादात और गरीबों की दुआएं हमेशा उनके साथ रहती थी.
[18/07, 9:50 am] +91 94566 47591: *फिरोजाबाद ब्रेकिंग*
*तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, तीनो की हुई दर्दनाक मौत।*
फिरोजाबाद में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर ,तीनो युवक एक ही परिवार के भाई है, जसराना से दावत खाकर लौट रहे थे, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवाया पुलिस मामले की जाँच में जुटी।
[18/07, 10:06 am] +91 94566 47591: *जम्मू-कश्मीर*
डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए। डोडा के सरकारी अस्पताल में उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया और अब उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से सेना के अस्पताल ले जाया जा रहा है।
[18/07, 11:10 am] +91 94512 14847: *NEET केस से जुड़ी याचिकाओं पर आज फिर सुनवाई…*
आज SC सुना सकती है बड़ा फैसला…
पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार, NTA और CBI ने सौंपी थी रिपोर्ट.
[18/07, 11:23 am] +91 94151 97071: 🆔गढ़चिरौली, महाराष्ट्र: SP नीलोत्पल ने बताया, “कल गढ़चिरौली-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जो मुठभेड़ हुई, उसमें हमें 12 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं…हमने भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है…हमारे एक अधिकारी और 2 जवान गोली लगने से घायल हुए थे, उनका इलाज किया जा रहा है और वो अभी खतरे से बाहर हैं…”
[18/07, 11:24 am] +91 94151 97071: 🆔महाराष्ट्र:पुणे ग्रामीण SP पंकज देशमुख ने कहा, “हमने उन्हें(प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को) सुबह महाड से हिरासत में लिया है और अब उनसे पूछताछ करेंगे। उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी…”
[18/07, 11:25 am] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नोंग्मीकापम कोटिस्वर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।
[18/07, 11:26 am] +91 94151 97071: 🆔बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में कन्नड़ लोगों के लिए कोटा संबंधी मसौदा विधेयक पर रोक लगाने के बाद भाजपा नेता सी.टी. रवि ने कहा, “यह केवल ‘नाटकबाजी’ है। आज माहौल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ है…”
[18/07, 11:27 am] +91 94151 97071: 🆔जम्मू-कश्मीर: डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए। डोडा के सरकारी अस्पताल में उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया और अब उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से सेना के अस्पताल ले जाया जा रहा है।
[18/07, 11:28 am] +91 94151 97071: 🆔झारखंड: ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा की।
[18/07, 11:29 am] +91 94151 97071: 🆔श्री जगन्नाथ मंदिर के ‘रत्न भंडार’ के खुलने पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा, “आज ‘भीतर रत्न भंडार’ से सभी कीमती सामान और आभूषणों को सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के तहत अस्थायी रत्न भंडार में स्थानांतरित किया जाएगा…”
[18/07, 11:30 am] +91 94151 97071: 🆔बीजापुर, छत्तीसगढ़: SP जितेंद्र कुमार यादव ने कहा, “बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में 2 जवानों की जान चली गई है…4 जवान घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है…”
[18/07, 11:31 am] +91 94151 97071: 🆔भोपाल, मध्य प्रदेश: मौसम वैज्ञानिक बी.एस. यादव ने कहा, “दक्षिणी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने की स्थिति बनी हुई है…
[18/07, 11:32 am] +91 94151 97071: 🆔छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में IED विस्फोट में जान गंवाने वाले 2 एसटीएफ के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया और घायल हुए 4 जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
[18/07, 11:33 am] +91 94151 97071: *🆔लखनऊ: IPS ओमवीर सिंह पश्चिमी जोन के DCP बने*
IPS ओमवीर सिंह को पश्चिमी जोन की कमान
लखनऊ कमिश्नरेट में नए डीसीपी की तैनाती
[18/07, 11:36 am] +91 94151 97071: 🆔फिरोजाबाद: SDM के होमगार्ड की पैसे के लेनदेन को लेकर की हत्या,उधारी के पैसे वापस मांगने गए होमगार्ड की हत्या,होमगार्ड की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या,होमगार्ड की खेत की जुताई के दौरान की गई हत्या,परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,आकाश, मनोज ने अन्य साथियों के साथ मिलकर की हत्या ,घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हुआ फरार ,सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला कुशहाली का मामला
🆔कानपुर में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने की आत्महत्या,युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल,बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना कोठी के पास का मामला
[18/07, 11:37 am] +91 94151 97071: _और जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा? माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जाँच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे। ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं।_
[18/07, 11:42 am] +91 94151 97071: 🆔बस्ती में भाजपा नेता की गाड़ी हादसे की हुई शिकार,ट्रक से टकराई कार, बाल-बाल बचे विनोद पांडे,BJP किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हैं विनोद पांडे,बस्ती कोतवाली क्षेत्र के NH-28 का हादसा
[18/07, 11:43 am] +91 94151 97071: *🆔दिल्ली: BJP शासित राज्यों के सीएम,डिप्टी सीएम की बैठक*
27 और 28 जुलाई को दिल्ली में होगी बैठक
बैठक में राज्यों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा होगी
लोकसभा चुनाव परिणामों पर भी होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक
[18/07, 11:44 am] +91 94151 97071: 🆔सुल्तानपुर में स्विमिंग पूल की दीवार ढही,मलबे में दबकर कार्य कर रहे मजदूर की मौत,पुलिस को घटना की नहीं है कोई जानकारी,नगर कोतवाली के अमहट इलाके का मामला
🆔मुरादाबाद में युवक ने युवती से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म,पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की,गांव के ही युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म,कांठ क्षेत्र के थाना छजलैट का मामला
[18/07, 11:45 am] +91 94151 97071: 🆔अमरोहा में तेज रफ्तार इको गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी,आधा दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल,घायल यात्रियों को अस्पताल में कराया भर्ती,कोतवाली गजरौला क्षेत्र के NH 9 का मामला
[18/07, 11:46 am] +91 94151 97071: 🆔जालौन में BJP के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की गाड़ी पर हमला
चिंतामन दोहरे के बेटे दीपक दोहरे की गाड़ी पर हमला
मुंह ढककर, नंबर प्लेट छुपाकर आए थे हमलावर- दीपक ,
छिरिया एक्सप्रेस-वे पुल के पास की घटना
🆔आगरा : 26 करोड़ से संस्कृति वन में बदलेगा शाहजहां गार्डन,लेजर शो, साउंड सिस्टम, खानपान का होगा इंतजाम,पर्यटन सहभागिता योजना के तहत बनेगा गार्डन,आगरा विकास प्राधिकरण करेगा कायाकल्प,आगरा आने वाले पर्यटक होंगे भारतीय संस्कृति से रूबरू
[18/07, 11:47 am] +91 94151 97071: 🆔मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन खेत में पलटी,हादसे में वैन में सवार कई स्कूली बच्चे घायल,चरथावल के आईडी पब्लिक स्कूल की है वैन,घायल बच्चों को स्कूल प्रशासन स्कूल ले गया,स्कूल की लापरवाही पर परिजनों का हंगामा,स्कूल प्रशासन ने घायलों को अस्पताल नहीं भेजा,चरथावल थाने के बिरालसी चौकी की घटना
[18/07, 11:50 am] +91 94151 97071: 🆔जम्मू-कश्मीर: डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज के DIG श्रीधर पाटिल ने डोडा मुठभेड़ पर बताया, “जंगल इलाके में हमारा तलाशी अभियान जारी था, सभी सुरक्षाबलों के साथ समन्वय बनाकर अभियान जारी है। कल भी आतंकियों के साथ हमारी मुठभेड़ हुई थी, आज भी मुठभेड़ हुई है… तलाशी अभियान जारी है। हमें अपने अभियान में जल्द कामयाबी मिलेगी।”
[18/07, 12:13 pm] +91 70818 98620: 🅰️रायबरेली
➡फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले पर हुई कार्रवाई
➡रायबरेली में बड़ी संख्या में बने थे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
➡DM के आदेश पर VDO विजय प्रताप यादव पर गिरी गाज
➡एडीओ पंचायत जितेंद्र को जारी किया कारण बताओ नोटिस
➡प्रकरण में एटीएस कर रही संलिप्त अभियुक्तों से पूछताछ
➡मोहम्मद जीशान नामक युवक है प्रकरण का मास्टरमाइंड
➡सलोन विकास खंड का है मामला
[18/07, 12:14 pm] +91 70818 98620: 🅰️प्रयागराज
➡इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर
➡इरफान सोलंकी की दाखिल अपील पर सुनवाई आज
➡सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई आज
➡HC में अपील दाखिल कर सजा को रद्द करने की मांग
➡अपील पेंडिंग रहने तक जमानत पर रिहा करने की मांग
➡HC ने राज्य सरकार को नोटिस जारी था किया
➡सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर नोटिस जारी था किया
➡कानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने आज होगी सुनवाई
[18/07, 12:15 pm] +91 70818 98620: 🅰️प्रयागराज
➡प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर होगी बैठक
➡प्रशासन, अखाड़ों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक
➡थोड़ी देर में शुरू हो जायेगी दोनों के बीच बैठक
➡कुंभ को लेकर 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
➡दिव्य और भव्य कुंभ कराने को लेकर हो रही बैठक
➡गांधी सभागार में होगी बैठक
[18/07, 12:16 pm] +91 70818 98620: 🅰️दिल्ली
➡सुप्रीम कोर्ट में 2 नए जजों ने पद की शपथ ली
➡न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह ने शपथ ली
➡न्यायमूर्ति आर महादेवन ने शपथ ली
➡सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में शपथ ली
➡मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाई
[18/07, 12:45 pm] +91 62004 21979: 🛑मुंबई: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे ग्रामीण पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन्हें रायगढ़ के पास महाड से हिरासत में लिया गया है जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार 3 टीमें मनोरमा को लेकर पुणे आ रही हैं. विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ भूमि विवाद में मामला दर्ज किया गया है. पुणे पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
More Stories
*रविवार, 19 अक्टूबर 2025 यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर मुख्य समाचार*
*आज का राशिफल*19 अक्टूबर 2025 , रविवार*
नई दिल्ली 19अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*