🆕 दिल्ली ब्रेकिंग….
दिल्ली11सितम्बर25*दिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश… पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, IED बनाने वाले पार्ट्स बरामद*
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया। अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विभिन्न राज्यों से कम से कम 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है और संयुक्त दल उनकी भूमिका की जांच कर रहा है।
सूत्र ने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे।’ दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे पहले दिन में, झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस. ने बताया, ‘दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया