दिल्ली08फरवरी25*27 साल का वनवास खत्म, दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया चुनाव हारे*
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अंतिम परिणाम आना बाकी है, लेकिन 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बहुत बुरी हार हुई है। कांग्रेस की कहीं चर्चा नहीं है, क्योंकि पार्टी लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही है।
यह सवाल यही है कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कई नाम रेस में बताए जा रहे हैं जिनमें मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी और नुपूर शर्मा की चर्चा भी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा। पंजाब में हलचल तेज हो सकती है। इंडी गठबंधन में उठा-पटक हो सकती है।
*कालका जी सीट पर आतिशी जीतीं*
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालका जी सीट पर जैसे-तैसे जीत दर्ज कर ली। यहां भाजपा के रमेश बिधूड़ी हार गए हैं।
*अरविंद केजरीवाल हारे*
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3182 वोट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे, जिनको 5000 वोट भी नहीं मिले।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26*भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग
लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।