दिल्ली08फरवरी25*27 साल का वनवास खत्म, दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया चुनाव हारे*
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अंतिम परिणाम आना बाकी है, लेकिन 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बहुत बुरी हार हुई है। कांग्रेस की कहीं चर्चा नहीं है, क्योंकि पार्टी लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही है।
यह सवाल यही है कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कई नाम रेस में बताए जा रहे हैं जिनमें मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी और नुपूर शर्मा की चर्चा भी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा। पंजाब में हलचल तेज हो सकती है। इंडी गठबंधन में उठा-पटक हो सकती है।
*कालका जी सीट पर आतिशी जीतीं*
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालका जी सीट पर जैसे-तैसे जीत दर्ज कर ली। यहां भाजपा के रमेश बिधूड़ी हार गए हैं।
*अरविंद केजरीवाल हारे*
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3182 वोट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे, जिनको 5000 वोट भी नहीं मिले।
More Stories
अयोध्या27जून25*गांव की नालियों का गंदा पानी बह रहा है सड़को पर,ग्रामीणों को रही परेशानी
जयपुर27जून25*एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप – 2025 में एमपीएस इंटरनेशनल के आशीष शर्मा ने कांस्य पदक किया अपने नाम*
मथुरा 27 जून 25* गौतम बुद्ध नगर में पंजीकृत अन्तर्राजीय बदमाश /डकैत/ गैंगस्टर अपराधी को पुलिस मुठभेड के दौरान (गिरफ्तार/ घायल ।*