दिल्ली03जुलाई23*पीएम मोदी के आवास के ऊपर देखा गया ड्रोन, SPG और पुलिस में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी एजेंसियां*
प्रधानमंत्री आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी, सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिल्ली इलाके बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक ड्रेन मिल नहीं पाया था। पुलिस ड्रोन की तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। दरअसल, सोमवार की सुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली।

More Stories
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* हर घर तिरंगा के रंग में डूबा पूर्णिया: मंत्री ने फहराया ध्वज, स्टेडियम में गूंजा वंदे मातरम
नोयडा15अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम
मथुरा 15 अगस्त 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण*