दिल्ली02जनवरी*दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर सोमवार को यातायात परामर्श जारी किया।
यह यात्रा मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के मध्य हिस्से से शुरू होकर लोनी बॉर्डर से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
परामर्श के मुताबिक, यह यात्रा लाल किले के पास यमुना बाजार में हनुमान मंदिर, मरघट वाले बाबा से मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फिर से शुरू होगी और दोपहर तकरीबन 12 बजे लोनी बॉर्डर पहुंचेगी।
यह यात्रा लोहे का पुल, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, पुरानी जीटी रोड, फर्नीचर मार्केट, अंसारी रोड, मौजपुर, बाबरपुर, वजीराबाद रोड और गोकुलपुरी थाना होते हुए लोनी गोल चक्कर पहुंचेगी।
परामर्श में कहा गया है कि यात्रा की वजह से श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड/एमजीएम मार्ग, हनुमान मंदिर से पुराने लोहे के पुल तक जाने वाला मार्ग, गीता कॉलोनी/पुश्ता रोड, अंसारी रोड, जीटी रोड, जाफराबाद मेन रोड, वजीराबाद रोड और लोनी रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा।
परामर्श में कहा गया है कि छाता रेल चौक, लाल किला, एसपीएम मार्ग, पुराना लोहे का पुल, पुश्ता रोड, अंसारी रोड, जीटी रोड पर युधिष्ठिर सेतु से लेकर सीलमपुर टी प्वाइंट तक, शाहदरा फ्लाईओवर से लेकर वज़ीराबाद रोड पर लोनी गोल चक्कर और लोनी रोड पर भारी यातायात हो सकता है।
पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे प्रभावित सड़कों से गुजरने से गुरेज करें और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

More Stories
*बांदा 6 मई 26*कलक्ट्रेट गेट के सामने शीतल निशुल्क पेयजल की निरंत व्यवस्था संचालित की जा रही है*
नई दिल्ली*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 07 मई 2026 के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*