. *🚩जय श्री राम🚩*
*दिल्ली 17 दिसंबर बुधवार 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *संसद में शीतकालीन सत्र*: आज 13वां दिन, ‘VB-जी राम जी’ बिल पर हंगामे के आसार, प्रियंका बोलीं- सरकार को नाम बदलने की सनक
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में कोहरे का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 25.8 और रात को 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@7.8, राजसमंद@8
🔸 *राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे*, उदयपुर में 1.95 लाख नाम मतदाता सूची से कटे, 11 लाख को नोटिस देंगे, दस्तावेज देकर पेश कर सकते हैं दावा
🔸 पीएम मोदी की विदेश यात्रा: *पीएम मोदी को इथोपिया में मिला सर्वोच्च सम्मान*, द ग्रेट ऑनर निशां पाने वाले पहले विश्व नेता बने
🔸 उदयपुर कोर्ट ने 7 दिन रिमांड अवधि खत्म होने पर 14 दिन के न्यायिक हिरासत का दिया आदेश, *फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और पत्नी को जेल भेजा*, डॉक्टर से 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
🔸 राजस्थान के *कार्तिक शर्मा IPL के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने*, ₹14.20 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा, साथ ही यूपी के प्रशांत वीर को भी इतने में ही खरीदा
🔸 *गोवा अग्निकांड*: गोवा पुलिस आज सुबह 11 बजे तक लूथरा ब्रदर्स को लेकर गोवा पहुंचेगी
🔸 दिल्ली में *18 दिसंबर से बिना PUC के पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा*
🔸 *आज कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन*: सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने, महात्मा गांधी का नाम हटाने का लगाया आरोप
🔸 देहरादून: 93 साल बाद इतिहास रचा, *सई जाधव बनीं इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) से पास आउट पहली महिला सैन्य अफसर*
🔸 *एमपी में 2025 बना बाघों के लिए ‘काल*’, 54 मौतों से दहला जंगल, टाइगर स्टेट’ के तमगे पर उठे सवाल, एक हफ्ते में 6 बाघों की हुई मौत
🔸 श्रीलंका: *तेल घोटाले में पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा की गिरफ्तारी* के आदेश
🔸 ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच *शूटिंग का संदिग्ध मूल रूप से हैदराबाद का* रहने वाला है: तेलंगाना पुलिस
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बंगाल में कोलकाता के कालीपुर श्मशान घाट पर पहुंचा एक व्यक्ति, करने लगा मांग “मेरा अंतिम संस्कार कराइए, क्योंकि चुनाव आयोग ने मुझे कर दिया है मृत घोषित, दरअसल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी सूची में व्यक्ति का नाम “दिवंगत” मतदाताओं की लिस्ट में रहा था चमक, आदमी हुआ हैरान क्योंकि फॉर्म भी भरा, जमा भी किया और सांस भी चल रही है अभी, “जब आयोग ने कागजों में दिया है मुझे मार तो प्रक्रिया भी करे पूरी अधिकारी, आएं और कर दें दाह-संस्कार” बोला आक्रोशित व्यक्ति, प्रशासन मौन, श्मशान तैयार, लोग पूछ रहे इसका जिम्मेदार कौन
🔸 *रेलवे की नई व्यवस्था*: अब सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक की ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तक जाएगा बन
🔹 *भारत – साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज*: चौथा मैच आज लखनऊ में, सीरीज में भारत 2 – 1 से आगे
*आपका दिन शुभ और “NEWS HEADLINES* की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*

More Stories
नई दिल्ली *शनिवार, 21 मार्च 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
लखनऊ 21 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *21 मार्च 2026 ,यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शनिवार*आज का राशिफल*