दिल्ली 11अप्रैल25 दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्याः जिम जा रहा था,
कार में बैठकर आए हमलावर, 10 राउंड फायरिंग की….
नई दिल्ली – दिल्ली में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर की है। बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार दलाल के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, वो गाड़ी लेकर रोजाना जिम जाता था। शुक्रवार सुबह भी वो जिम जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर18जुलाई26*अमृत भारत योजना के तहत पनकी धाम रेलवे स्टेशन का भव्य पुनर्विकसित उद्घाटन,
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*