*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
तेलंगाना12जुलाई25*भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया
है. पार्टी ने उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को अप्रासंगिक और पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बताते हुए खारिज कर दिया है बता दें कि 30 जून 2025 को राजा सिंह ने तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया था उन्होंने तेलंगाना इकाई के नए अध्यक्ष के तौर पर रामचंदर राव की संभावित नियुक्ति पर नाराजगी जताई थी. अपने पत्र में राजा सिंह ने कहा था कि यह फैसला उनके और लाखों कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं. जिसके चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ा था…*

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*