टोंक11दिसम्बर*किसान महापंचायत की पत्रकार वार्ता
*टोंक आज कृषि मंडी प्रांगण में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल जाट जी की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खांन ने शिरकत करी पत्रकार वार्ता में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट जी ने यूनतम समर्थन मूल्य की वैधानिकता के उपरांत भी किसान वंचित क्यों को लेकर कहा हैं की दो दशको से अधिक समय से जिन सुधारों की प्रक्रिया के आधारों पर 05.06.2020 को एक राष्ट्र-एक बाजार के नाम पर जिन तीन कानूनों को केंद्र सरकार लेकर आयी और 29.11.2021 उनको निरस्त करने के लिए संसद को विधेयक पारित करने पड़े थे केंद्र सरकार अपने कानून/योजनाओं को राज्यों द्वारा क्रियान्वयन कराने के लिए प्रोत्साहन देने की योजनाओं की घोषणा कर प्रभावी अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) के द्वारा शीघ्र पूरी करा सकती है । 5 वर्ष का समय व्यतीत हो जाना केंद्र सरकार द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता नहीं देने का परिचायक है । इस विषय को गति देने के लिए केंद्र सरकार को प्रोत्साहन की दृष्टि से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य की क्रियान्विति पर राज्यों द्वारा किये जाने वाले खर्चों के पुनर्भरण की घोषणा तत्काल करनी चाहिए इस अवसर पर मौजूद किसान महापंचायत के युवा राजस्थान अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी मौजूद रहें*

More Stories
बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*