June 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झुंझुनूं राजस्थान 02मई25श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का अभियान

झुंझुनूं राजस्थान 02मई25श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का अभियान

झुंझुनूं राजस्थान 02मई25श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का अभियान

‘ठंडा पानी’ जारी, लायंस क्लब झुंझुनू के साथ तीन वाटर कूलर लगा दिये एवं दो जल्द लगाए जाएंगे

सेवा का पर्याय बनी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था

झुंझुनूं दो मई। जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी सेवा का पर्याय बनी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा इस गर्मी के मौसम में लॉयंस क्लब झुंझुनूं के साथ मिलकर सरकारी स्कूलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वॉटर कूलर लगाए जाने का समाजोपयोगी अभियान ठंडा पानी शुरू किया गया है। जिसके तहत विभिन्न उदारमना दानदाताओं व भामाशाहों के सहयोग से वाटर कूलर लगवाए जा रहे है। जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि हाल फिलहाल दादाबाड़ी के समीप एक सरकारी स्कूल में सिंगापुर प्रवासी नवीन गाडिया के सौजन्य से वाटर कूलर, दूसरा मोडा पहाड़ रोड स्थित सरकारी स्कूल में श्रीमती गिन्नी देवी राधा बल्लभ खेतान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वाटर कूलर तथा तीसरा वॉटर कूलर गांधी चौक में सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाला परिवार के सौजन्य से लगाया जा चुका है। इसी क्रम में बगड़ रोड स्थित पंसारी लॉयंस अस्पताल परिसर में एक वाटर कूलर स्वर्गीय अशोककुमार तुलस्यान की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजन की ओर से तथा एक वाटर कूलर पुरानी सब्जी मंडी शहर में जेके मोदी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना भवन झुंझुनूं में श्रीमती गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया जा रहा है। जिनका लोकार्पण बहुत जल्द करवाया जाएगा। डॉ. तुलस्यान ने बताया कि सेवा का पर्याय बनी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा विगत पांच वर्षों से प्रति वर्ष हजारों की संख्या में सर्दी के मौसम में कंबल वितरण, कोरोना काल में लाखों की संख्या में मास्क, सैनिटाइजर, सैनिटाइजर स्टैंड, राशन सामग्री, फूड पैकेट्स वितरण, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट वितरण तथा सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को जूते, जुराब, पाठ्य सामग्री एवं स्वेटर वितरण प्रमुखता से किया गया।

उन्होंने बताया कि शेखावाटी मेें गर्मी अन्य जगहों की बजाय अधिक पड़ती है। इसके लिए संस्था का प्रयास है कि प्यासे को शीतल जल सुगमता से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन व प्यासे को पानी पिलाना ही सर्वश्रेष्ठ सेवा होती है। वाटर कूलर लगवाने से आम जन को गर्मियों में ठंडा पीने का पानी मिल सकेगा। डॉ. तुलस्यान ने लॉयंस क्लब झुंझुनूं का भी आभार व्यक्त किया है कि वे उनके इस मिशन में साथ है।

श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के प्रमुख रूप से ट्रस्टी डॉ डीएन तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, सीए पवन केडिया, संतोष भगेरिया सीकर एवं संदीप बेरीवाला सूरत है जो विभिन्न स्वयंसेवी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए सेवाभावी व्यक्ति हैं। जिनके कुशल मार्ग निर्देशन में संस्था समाजोपयोगी कार्य समय समय पर कर रही है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.