झारखंड: सिमरिया (चतरा) के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस/लाइट एयरक्राफ्ट का दुर्भाग्यपूर्ण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया
____________
रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आजतक ✍️
कल ये चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी, 7 लोग सवार थे
झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी और चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना था
जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी की दर्दनाक मृत्यु हुई है। घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू एंड रिकवरी ऑपरेशन चलाया गया। पीड़ितों को चतरा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों का विलाप और उनकी पीड़ा ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। डॉ० इरफान अंसारी ने बताया कि
मैंने रातों-रात लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा कर घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन,उपायुक्त (DC) पुलिस अधीक्षक (SP) एवं सिविल सर्जन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
प्रारंभिक तौर पर यह मामला एविएशन सेफ्टी कंप्लायंस स्टैंडर्ड फ्लाइट ऑपरेशन प्रोसीजर (SOP) और एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेशन से जुड़ा प्रतीत होता है। विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। ब्लैक बॉक्स (Flight Data Recorder & Cockpit Voice Recorder) की रिकवरी कर टेक्निकल फेल्योर एनालिसिस,मौसमीय परिस्थितियों (Adverse Weather Conditions) एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) कम्युनिकेशन लॉग,तथा मेंटेनेंस रिकॉर्ड्स और सर्विस हिस्ट्री की फॉरेंसिक जांच की जाएगी।
मैंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संबंधित चार्टर कंपनी के एयरक्राफ्ट रजिस्ट्रेशन एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेट, DGCA रेगुलेटरी कंप्लायंस मेंटेनेंस शेड्यूल,ऑपरेशनल क्लियरेंस और पायलट फ्लाइट आवर्स की विस्तृत जांच हो। यदि किसी भी स्तर पर नेग्लिजेंस, ह्यूमन एरर, या सेफ्टी प्रोटोकॉल वायलेशन पाया गया, तो जिम्मेदार पक्ष पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना एक गंभीर चेतावनी है। चार्टर और नॉन-स्केड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेशंस की सेफ्टी ऑडिट और रेगुलेटरी मॉनिटरिंग को और सख्त करने की आवश्यकता है,ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो।
स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरी जवाबदेही बनती है। मैंने मीडिया के समक्ष कहा कि यदि हमारे क्षेत्र में अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल RIMS-2 (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान विस्तार परियोजना) समर्पित ट्रॉमा सेंटर, और एयर एम्बुलेंस सपोर्टेड क्रिटिकल केयर इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ रूप में उपलब्ध होते, तो मरीजों को अन्य राज्यों में रेफर करने की आवश्यकता कम होती। आने वाले दिनों में झारखंड में बड़े और आधुनिक अस्पतालों के निर्माण की दिशा में ठोस पहल कर रहा हूं।
मैं अपने विपक्ष के साथियों से भी कहना चाहता हूं- स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवर्तन लाने दीजिए। जमीन के मुद्दे को अनावश्यक रूप से राजनीतिक बनाकर जनता को गुमराह न करें। मैंने परिजनों की आँखों में आँसू देखे हैं। जो जानें जा रही हैं, उन्हें बचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।
हम जान वापस नहीं ला सकते, परंतु राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्हें हर संभव सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
यह हादसा मुझे व्यक्तिगत रूप से भीतर तक झकझोर गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर चतरा के सांसद,विधायक कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित, सिविल सर्जन सहित पूरी विभाग के टीम एवं परिजन मौजूद थे।
डॉ. इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
#Upaajtak
#Md imran Ali ✍️
#Indian National #Congress – Jharkhand #K.C.Venugopal Rahul #Gandhi Indian National #Congress Keshav #Mahto Kalpana Murmu #Soren Rajesh Kachhap #BJP Jharkhand #Kaushal K Vidyarthee #All India Mahila #Congress Babulal #Marandi Dhiraj Prasad #Sahu Rajesh Ranjan #Imran Pratapgarhi #Radha Krishana #Kishore Dipika Pandey #Singh Dr.Syed Naseer #Hussain, MP, Rajya #Sabha Rajesh Thakur #Shilpi Neha Tirkey

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ : जिला पदाधिकारी ने की समन्वय बैठक*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 मासिक अपराध समीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश*
महोबा 10 अप्रैल 26*चरखारी व खरेला में नामित सदस्यों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ