झांसी18 सितंबर24*ब्रह्माकुमारीज द्वारा संपन्न हुआ रामजी सुंदरकांड ग्रुप की दिव्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
मऊरानीपुर। 156 वा प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर द्वारा आयोजित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा रामजी सुंदर कांड, ग्रुप की दिव्या
प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सफल रहा जिसका विषय आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों के द्वारा नृत्य गौरी, परी, राधा, कृतिका, हिमांशी, आस्था, माही वेटू, अनमोल, कल्याणी दीदी, अनु सूक्सैना, साक्षी, रौनक, तृषा ने किया। वही आए हुए सभी अतिथियों का आत्मिक तिलक लगाकर तथा बैच एवं चुन्नी उड़ाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात परमात्मा की याद में दीप प्रज्वलन मंच का संचालन कर रहे वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ललितपुर क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी बीके, रेखा दीदी मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके, ज्योति दीदी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ग्वालियर (मालनपुर) ननौरा महोबा से आए हुए राजयोगिनी बीके मीरा दीदी गुरसराय से आए हुए राजयोगिनी बीके कविता दीदी, बरुआसागर से आए हुए राजयोगिनी बीके उमा दीदी, कार्यक्रम संयोजिका राजयोगिनी बी के चित्रा बहन रही। इस दौरान मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य ने कहा ब्रह्माकुमारी बहने है जो बुद्धि और शुद्धि दोनों प्रदान करती है जिसमें समाज में शुद्धिकरण हो रहा है। हर व्यक्ति एक-एक अच्छा कार्य करेगा स्वच्छ कार्य करेगा तो पूरा समाज स्वच्छ कार्य बनेगा। एमएलसी रमा निरजन ने कहा कि ब्रह्माकुमारी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि भाग्यशाली वह होते है जो बुरे को भी अच्छा बना लेते है यह क्वालिटी सिर्फ इन राजयोगिनी बहनों के पास है। जीवन का सच्चा महत्व समझाना है तो राजयोग मेडिटेशन करो और परमात्मा से जुडो। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जैन ने कहा आप जो भी कार्य करते है करें लेकिन साथ में आत्म चिंतन भी जरूर करें। जिससे हल्कापन महसूस होगा उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारी बहनें समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है मेला जलविहार की मंच पर ब्रह्मा कुमारी द्वारा यूनिक प्रोग्राम रहता है। मऊ देहात प्रधान गुड्डू प्रधान ने कहा ब्रह्माकुमारी बहनें समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। जीवन कैसे जीना है उसकी सही राह दिखाती है। राधा अग्रवाल ने कहा यही एक पूजनीय मिशन है जिससे हमारे जीवन का उत्थान होता है। रेखा दीदी ने कहा स्वस्थ स्थान स्वस्थ समाज स्वस्थ सवेरा लेंगे इस भारत को हम सभी भाई बहने मिलकर पुनः स्वर्ण भारत बनाएंगे। मुख्य वक्ता ग्वालियर से आए हुए ज्योति दीदी ने कहा जीवन में दुआएं लेनी है दुआएं देनी है खुश रहना है और खुशी बाटनी है। ननोरा महोबा से आए हुई मीरा दीदी ने कहा अगर मन स्वस्थ है तो तन स्वस्थ है और मन स्वस्थ है तो हमारा चरित्र स्वस्थ है हमें दूसरों की कमियां नहीं देखना है हमें स्वयं को देखना है। कार्यक्रम संचालिका राजयोगिनी बीके चित्रा बहन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि हम भारत को आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज की ओर एक-एक कदम बढ़ाएंगे तो हमारा भारत पुनः सोने की चिड़िया बन जाएगा। बीके रामजी भाई, मुलायम भाई, कृष्णा भाई, अमन भाई, गौरव भाई ,शिवकुमार भाई द्वारा सुंदरकांड का गायन किया गया। बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा प्रोग्राम में लगे चार चांद झूम उठी पब्लिक भरपूर उमंग उत्साह दिलाया एवं नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा आध्यात्मिक गीता ज्ञान नृत्य नाटिका कालिया मर्दन कव्वाली व्यसन मुक्त भारत स्वर्णिम भारत स्वच्छ समाज को लेकर दी गई दिव्य प्रस्तुतियां। सैकड़ो के अंदाज में उमड़ी भीड़ लिया कार्यक्रम का भरपूर आनंद। इस दौरान भागवत साहू, संतोष सेठ, कौशेंद्र सिंह, मानसिंह राठौर, लखन साहू पार्षद, सुरेश भाई, दीपू मोदी, मूलचंद बाबूजी, बी के विद्यासागर, मिस्टर प्रमोद सिथोली, नितिन पटेल, सीताराम, भरत, प्रदीप, प्रकाश, अशोक, आशीष, विनोद, कल्याण, प्रदीप गुप्ता, सुरेश लोहिया, रवि कुमार, ज्ञानेश कुशवाहा, प्रांजल रस्तोगी, खेमचंद साहू आदि मौजूद रहे।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।