October 15, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी1अक्टूबर24*भगवान कुश जयंती एवं सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन,कुशवाहा समाज को एकता में रहना जरूरी है।

झांसी1अक्टूबर24*भगवान कुश जयंती एवं सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन,कुशवाहा समाज को एकता में रहना जरूरी है।

झांसी1अक्टूबर24*भगवान कुश जयंती एवं सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन,कुशवाहा समाज को एकता में रहना जरूरी है।

मऊरानीपुर। रानीपुर- नगर के बिहारी जी कुशवाहा समाज मंदिर प्रांगण में भगवान कुश जयंती एवं सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए हुए अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे। सम्मान समारोह में आगंतुक अतिथियों, नगर के प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों पत्रकार, संभ्रांत लोगों का शाल, श्रीफल, श्री राम चरित्र मानस कृति एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जमुना प्रसाद कुशवाहा रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष महासभा कुशवाहा समाज ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ है उपस्थित लोगों ने भगवान कुश के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। आगंतुक अतिथि जमुना प्रसाद कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, पुष्पेंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा अध्यक्ष टोड़ी फतेहपुर, जिला पंचायत सदस्य चंदन कुशवाहा, डॉक्टर नाथूराम कुशवाहा, पन्नालाल कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा भगत जी, परशुराम कुशवाहा, बृजलाल कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा पूर्व पार्षद, मोनू मौर्या जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा का कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश कुशवाहा पूर्व पार्षद, नरेंद्र कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, बालमुकुंद कुशवाहा, जय राम कुशवाहा आदि ने शाल श्रीफल रामचरितमानस कृर्ति एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हम भगवान कुश की संतान हैं। हमें अपने समाज पर गर्व है। हम अन्न से लेकर सब्जियां उगाते हैं। हमारी कुशवाहा समाज का बहुत शोषण हुआ है। लेकिन अब शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। सभी लोगों को समाज की उन्नति के लिए संगठित व एक रहना अत्यंत आवश्यक है तभी हम उन्नति कर सकते हैं। वह समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर हैं। यदि अपनी सोच व नजरिया बदला जाए तो समाज की दिशा बदली जा सकती है। आज हम सभी को भगवान कुश के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। पुष्पेंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकता में रहना जरूरी है। यदि हम संगठित्व रहेंगे तो हमारी उन्नति हो सकती है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि वह शिक्षा पर जरूर ध्यान दें तथा अपने बच्चों को शिक्षित करें। एक शिक्षित व्यक्ति अपना भविष्य तय कर सकता है। इसलिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति राजनीतिक सामाजिक व शिक्षित क्षेत्र में अपना प्रतिनिधित्व कर सकता है। संचालन पूर्व पार्षद राजाराम कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर हरेंद्र कुशवाहा प्रधान, संतोष कुशवाहा प्रधान, डॉक्टर बृजलाल कुशवाहा, प्रेम नारायण कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, केके बुंदेलखंडी, कल्लू कुशवाहा, हरिश्चंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक चंद्र प्रकाश कुशवाहा पूर्व पार्षद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी यूपी आजतक।

Taza Khabar