झांसी 29 नवंबर2022*दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक महिला की इलाज के दौरान मौत ।
चकरोड के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वही मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने एवं रुपए लेकर भी कार्यवाही करने का आरोप लगाया। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुढ़िया निवासी प्रीतम अहिरवार पुत्र चिपल पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 नवंबर को सेक्टर के विवाद के चलते कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर दी गई थी। तो वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उसकी पत्नी को कोतवाली ले जाकर उसके विरुद्ध कार्यवाही की। विपक्षियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। तो वही मारपीट में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका इलाज झांसी में चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों के द्वारा महिला का शव कोतवाली लाया गया जहां पर सुनवाई ना होने पर शव को लेकर परिजन पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे साथ ही तहसील परिसर के सामने सड़क पर बैठ कर कार्यवाही की मांग करने लगे। पीड़ित प्रीतम के द्वारा मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस पर पैसा लेकर भी कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया गया। तो वही बेवजह उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप पीड़ित ने लगाया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 मार्च 26* जनगणना से जन कल्याण: पूर्णिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार