झांसी 13 दिसंबर। झॉंसी के सदस्यों ने लिया सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई प्रशिक्षण में भाग।
अंतर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंन्द्र मेक्सिको के भारत में स्थित बोरलोंग इंस्टीट्यूट फ़ॉर साउथ एशिया ,जबलपुर के तत्वाधान में सौर ऊर्जा पर आधारित सिंचाई पद्धति पर 3 दिवसीय प्रशिक्षित हेतु रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविधालय झांसी के कुलपति अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में 11 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें डॉ अमय काले ,डॉ राकेश नेगी, डॉ अनिल कुमार राय , डॉ अर्पित सूर्यवंशी, डॉ गोविंद विश्वकर्मा, डॉ राजवीर यादव, पुष्पेंद्र निरंजन , नितिन नामदेव , चंद्रपाल यादव तथा 2 बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रगितशील किसान सुजीत कुमार पाठक, राजकुमार दुवे ने प्रतिभाग किया। इन सभी लोगों को सौर ऊर्जा पर आधारित सिंचाई पद्धति: के विभिन्न प्रकार एवं सब्सिडी संचालन की विभिन्न जानकारियां दी गई। सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार से प्रश्न रखें बुंदेलखंड के किसानों को कैसे लाभ हो इस पर भी जानकारी प्राप्त की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ27अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली27अक्टूबर25*दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहली बार रेलवे के अनाउंसमेंट के साथ छठ महापर्व का मधुर भजन सुनाया जा रहा हैं,,*
कोलकाता27अक्टूबर25*पश्चिम बंगाल में SIR के पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल !!