झांसी 12 सितंबर*प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में जादूगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रानीपुर नगर पंचायत में चल रहे मेला जल विहार महोत्सव के दौरान नवीन सब्जी मंडी मेला ग्राउंड में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में जादूगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति जागृति पैदा करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। तो वही जादूगर हैरी सम्राट के द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर वासियों क्षेत्र वासी पहुंचे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*