झांसी 12 दिसंबर। गरीब की झोपड़ी चढ़ी आग की भेंट।
कुछ व्यक्तियों ने गाली गलौज करते हुए खपरैल मकान में आग लगा दी जिससे हजारों रुपयों का नुकसान हो गया पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कानून कार्यवाही करने की मांग की। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नई बसरिया निवासी बद्री बरार पुत्र लच्छू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गत रविवार की शाम गांव के ही कुछ स्वजातीय बंधुओं ने एक राय होकर बिना वजह के गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। तथा उक्त लोगों ने पत्थरों की बौछार कर चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नही आरोपियों ने रियासी खपरैल मकान में आग लगा दी। जिससे कच्चे मकान में रखा घर गृहस्ती का सारा सामान एवं जलकर खाक हो गया जिससे हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड एवं घटनाक्रम की जानकारी मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दी। जिससे मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद लगीं आग पर काबू पाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानून कार्यवाही करने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*