झांसी 11 दिसंबर। मोबाइल टाबर लगाए जाने की मांग करते खिलारा के ग्रामीण ।
एक ओर भारत देश में 5 जी सेवा लांच हो गई है। तो वही आज भी कई ऐसे गांव क्षेत्र है जहां पर लोगों को मोबाइल में सिग्नल ढूंढने के लिए छतों पर जाना पड़ रहा है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खिलारा में किसी भी कंपनी का टाबर अभी तक नही लगा होने से मोबाइल सिग्नल की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। वही एक ओर जहां देश में बेहतर इंटरनेट सेवा के साथ 4 जी तथा 5 जी का उपयोग कर रहे है तो वही ग्राम खिलारा के वासियों को मोबाइल पर बात करने के लिए छतों पर जाना पड़ता है। और जब कभी रात्रि में कोई फोन लगाता है तो ग्रामीणों से बात नहीं हो पाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर समय छत पर तो बैठ नहीं सकते। जब मोबाइल पर घंटी बजती है तो मजबूरी में छत पर जाकर बात करनी पड़ती है। और ग्रामीणों के मन में आशंका बनी रहती है कि न जाने कही कोई उनका रिश्तेदार या परिचित मदद के लिए फोन तो नही कर रहा हो। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से तथा मोबाइल कंपनियों से खिलारा गांव में टाबर लगाए जाने की मांग माधव प्रसाद मिश्रा, अवधेश तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, विवेक द्विवेदी, भूपकिशोर, रामजुगन, लीलाधर मोर्य, गोकुल विश्वकर्मा, देशराज कुशवाहा, नंदकिशोर दयाराम अहिरवार ने की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*