झांसी 10 नवंबर*नहर किनारे महुआ के पेड़ से 30 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला मौके पर पुलिस पहुंची।
मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचौरा के मौजे में नहर किनारे महुआ के पेड़ से 30 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला मौके पर पुलिस पहुंची। गुरुवार दोपहर के समय अचानक उस समय हड़कंप मच गया। जब महुआ के पेड़ से 30 वर्ष के लगभग युवक का शव लटकता हुआ देखा गया। तो वही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी रानीपुर चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। तो वही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची मृतक युवक की शिनाख्त का प्रयास भी किया गया। आसपास के ग्राम प्रधानों सहित अन्य लोगों ने युवक को पहचानने का प्रयास किया लेकिन समाचार भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
अयोध्या 25 मार्च 26*अयोध्या में BJP संगठन के भीतर गहरी चर्चा। माफिया को बनाया गया महानगर महामंत्री?*
जोधपुर 25 मार्च 26*प्राचीन धरोहर पुनरुद्धार के नाम पर तापी बावडी को उधेड़ दिया ज्ञापन शौप कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *पूर्णिया ASP ने सुनी फरियाद, दिए निस्तारण के निर्देश*