झांसी 08 नवंबर। ग्राम खिलारा, बरुआमाफ में गांव का गंदा पानी खेतों में ठहरने से खेती से वंधित किसान।
गांव के गन्दे पानी की निकासी के लिए उचित रास्ता व नाली नही बनी होने बरुआमाफ व खिलारा के किसान खेती करने से वंधित चल रहे और बार बार तहसील दरवार में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे दोनों ग्रामों के किसानों ने पंचायत विभाग से गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है। मऊरानीपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरुआमाफ निवासी फेरनलाल कुशवाहा, किसनलाल, नारायणन दास आदि किसानों ने बताया कि सभी की संयुक्त रूप से चार बीघा खेती की जमीन गांव के पास से लगी हुई है। जिसमें ग्राम के नाप दानों का गंदा पानी इकट्ठा होकर खेत में भरने से लगातार 10 वर्षो से खेती नही कर पा रहे है। जिस सबंध में गांवसभा से नाली बनाए जाने एवं गंदे पानी की उचित निकासी के लिए रास्ता दिए जाने की मांग तहसील दिवस में अनेकों बार प्रार्थना पत्र देकर की जा चुकी है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है जिससे वर्षो से अपने निजी भूमि पर खेती करने से वंधित चल रहे है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खिलारा निवासी किसान सुरेश कुमार, संतोष द्विवेदी, रमेशचन्द्र, सुरेन्द्रकुमार, संजीव, राजीव, मालती देवी आदि किसानों ने बताया कि गांव से आ रहे गंदे पानी के कारण खेती की जमीन हर समय कीचड़ से भरी रहती है। जिसके चलते उक्त जमीन पर किसी प्रकार का कृषि कार्य नही कर पा रहे है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन समस्या का समाधान नही हो रहा। एक बार फिर से दोनों ग्रामों के किसानों ने नाला बनाकर गंदे पानी को अन्य जगह से निकाले जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
प्रयागराज १४ मार्च 26*नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी।
कानपुर नगर 14 मार्च 26**पनकी हाईवे पर तीर्थयात्री बस ट्रक से टकराई, मौके पर 1 की मौ 15 गंभीर घायल*
नई दिल्ली 14 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल