झांसी मऊरानीपुर 5 जून 2024। विश्व पर्यावरण दिवस पर कदौरा में दिलाई गई जल शपथ।
जल जीवन मिशन हर घर जल के अंतर्गत आई एस ए नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कॉमनवेल्थ संस्था के प्रतिनिधि विजय सिंह परिहार नयागांव, नवाब सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत कदौरा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जल शपथ दिलाई गई। जिसमें पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन तथा कैच दे रेन अभियान को बढ़ावा देने, जल से आने वाले जल का उपयोग करने के अलावा ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने एवं उनको हमेशा सुरक्षा कर बचाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधान दयाराम सेन, रमेश कुशवाहा प्रधान विरगुवां, बलराम अहिरवार प्रधान देवरीघाट, लाड़ली देवी प्रधान सतौरा, घाटकोकरा प्रधान गुड़िया सिंह परिहार पंडित महेशचंद्र बादल, रविंद्र सेन, मोहन प्रजापति, रवि यादव, दिलीप सोनी, नरेश कुशवाहा, संगीता नापित, राम निवास झा, ऋतुराज सिंह, मंटूलाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक झांसी।

More Stories
पूर्णिया 23 नवंबर 26*विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*
बस्ती में हैरान करने वाला मामला: 16 वर्षीय छात्र को लेकर लापता होने का शिक्षिका पर आरोप, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज
प्रतापगढ़ 23 नवंबर 26 *पट्टी में फायरिंग करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मुकदमे में बढ़ी धारा 3(5) बीएनएस*