February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी मऊरानीपुर 26 मई 24।जीजा के पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका को लेकर रफूचक्कर हो गया साला।

झांसी मऊरानीपुर 26 मई 24।जीजा के पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका को लेकर रफूचक्कर हो गया साला।

झांसी मऊरानीपुर 26 मई 24।जीजा के पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका को लेकर रफूचक्कर हो गया साला।

जीजा के पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका को थाना पलेरा क्षेत्र के एक गांव निवासी साला लेकर रफूचक्कर हो गया है जिसकी पड़ोसी एवं परिजनों द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पलेरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवक की बहन की ससुराल पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खिरक में है। जीजा के घर आते जाते साले की मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से आंखें चार हो गई। धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ता गया। जब साले की प्रेम प्रसंग की हरकत जीजा के सामने आई तो उसने साले को अपने घर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। साले ने बहन बहनोई के घर आना जाना तो बंद कर दिया मगर प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत होती रही और प्रेम प्रसंग चलता रहा। कयास लगाया जा रहा है कि 25 मई को प्रेमी प्रेमिका की मोबाइल पर बात हुई और प्रेमिका बिना किसी को बताये चोरी छुपे घर से निकल गई और दोनों रफूचक्कर हो गए। पता चलते ही परिजन एवं पड़ोसी प्रेमी युगल की खोजबीन में जुट गये। इधर बहन बहनोई भी साले की करतूत से खासे दुखी हैं। हालांकि वह भी साले की खोज में जुटे है।

संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक झांसी।

Taza Khabar