झांसी, मऊरानीपुर 26 मई 24*बसरिया गांव के एक मुहल्ले में नहीं बिछाई जा रही पाइप लाइन।
जब से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन संचालित हुई तभी वह विवादों में फंसती जा रही है। संबंधित संस्था की तमाम शिकवा शिकायतें ब्लांक, तहसील, जिलामुख्यालय के अलावा मुख्यमंत्री के पोर्टल पर क्षेत्र वासियों द्वारा दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है। मऊरानीपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बसरिया निवासी आशीष पटेल, मनीष पटेल, काशीराम आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है। जिससे उन्होंने बताया कि मुहल्ले में विधायक निधि से सड़क बन रही है। लेकिन संबंधित जल जीवन मिशन संस्था के जेई तथा अन्य कर्मचारियों से बार बार कहने के बाद भी वहां पर पाइप लाइन नहीं डाली जा रही है। भेजे गए पत्र में पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की है। इसी तरह ग्राम पंचायत खिलारा के बार्ड नंबर 02 में लगे जल जीवन मिशन के नलों की टोटियों में पानी नही आ रहा है जिससे जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नल शो फीस बनकर रह गए है। मुहल्ले की महिलाओं ने संबंधित संस्था से घरों में लगे जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नलों में पानी पहुंचाए जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक झांसी।

More Stories
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज14जुलाई26*लंबे समय तक सहमति से बने शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं*
जोधपुर14जुलाई26*ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बने जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा – नरेंद्र शर्मा