झाँसी29अगस्त*अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के अभिभावकों एवं शिक्षकों की हुई बैठक।
झांसी 29 अगस्त। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय रूपाधमना में अभिभावक व शिक्षकों की संयुक्त बैठक प्रधान राजपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में तथा प्रधानाध्यापक धर्मेद्र विश्वकर्मा के संचालक में संपन्न हुई। जिसमें निपुण भारत अभियान, डीबीटी, आधार लिंक एवं एसएमसी के कार्यो के बारे में विस्तार से बच्चों के शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा करते हुए शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें जिससे डीपीटी के माध्यम से बच्चों के लिए यूनिफॉर्म ,जूता, मोजा, स्वेटर, बैग तथा कॉपी और पेंसिल लेने के लिए धनराशि अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा सके। साथ ही बताया गया कि अगली बैठक महीने के तृतीय शनिवार को आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक धर्मेद्र विश्वकर्मा, शैलेंद्र शर्मा, दिव्या कटारे ,सोनिया आर्य, रश्मि पटैरिया, रीमा यादव शिक्षामित्र के साथ अभि भावकगण उपस्थित रहे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*