झाँसी27अगस्त*मजदूरी नहीं देने से पीड़ितों ने एसडीएम गरौठा से थाना समाधान दिवस में शिकायत की।
रेंज प्रभारी द्वारा मजदूरों का रुपया निकाल लिया गया लेकिन मजदूरी नहीं देने से पीड़ितों ने एसडीएम गरौठा से थाना समाधान दिवस में शिकायत की।
झांसी 27 अगस्त *। जिला झांसी के गरौठा तहसील के ग्राम मोती कटरा के मजदूरों ने बताया कि ग्राम में वन विभाग की जमीन पर नाली वाले गड्ढों की खुदाई के साथ बीज की बुबाई तथा वृक्षारोपण लगाने का काम हम लोगों ने किया था जिसकी मजदूरी मिली थी। लेकिन गुरसराय के रेंज प्रभारी द्वारा धनराशि निकाल लेने के बाद जब मजदूरों ने चार महीने बाद रुपए मांगे तो उन्होंने नही दिए है जिससे हम लोगों के परिवार भूखमरी के कगार पर है। मजदूरों का आरोप है कि गुरसराय रेंज अधिकारी से कई बार काम का पैसा मांगा गया जिससे वह धमकी देता है कि जिस अधिकारी से शिकायत करना हो तो कर दो चाहे जहां लिखा पढ़ी करा दो और जातिसूचक गालियां देने लगता है। दिए गए ज्ञापन में उप जिलाधिकारी गरौठा एवं डीएफओ झांसी से मनोहर, भज्जू, रामकिशन, शोभाराम, जयपाल, मातादीन, राजकुमार, राजबहादुर, प्रेमनारायण, आशा देवी, रामसेवक, रामबाबू, पहलाद, राहुल, आशीष, भूपेंद्र, सर्विस, मानसिंह, कालीचरन, धनीराम, भागमती, कदौरा वाली केरला, केशव, कुआंवाली, संतोषी, केसर आदि ने लंबित पड़ी धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मार्च 26 *कल्याणी गैस एजेंसी की कालाबाजारी : कस्बा के लोगों का जीना मुश्किल*
सहारनपुर 26 मार्च 26*सरसावा टोल प्लाजा पर हफ्ता* *वसूली का हंगामा, 5* *फर्जी किसान नेता गिरफ्तार*
जम्मू 26 मार्च 26*कश्मीर में फिर मिले आस्तीन के सांप-घाटी में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़*