झाँसी22सितम्बर*खिलारा, देवरीघाट, धायपुरा में बरसात से गिरे खपरैल मकान।
झांसी 22 सितंबर। हो रही बारिश से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में खपरैल मकानों का गिरना जारी बना हुआ है जिससे पीड़ित किसानों ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से गिरे मकानों का आंकलन कराकर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम खिलारा निवासी गोकुल अहिरवार पुत्र भगवानदास ने बताया कि बारिश के चलते सोमवार को रियासी खपरैल अटारी भरभरा कर गिर जाने से मकान के अंदर रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। जिससे पीड़ित गरीब किसान को आर्थिक क्षति पहुंची है। वही ग्राम खिलारा निवासी गोकुल प्रसाद पाल पुत्र नाथूराम ने बताया कि अधिक बरसात से खेत पर बना कुआं गिर गया है। किसान ने राजस्व विभाग से मौका मुआयना करके क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की है । ग्राम देवरीघाट निवासी हरिश्चन्द्र पाल पुत्र घासीराम ने बताया कि गलन सीलन के चलते कच्चा खपरैल मकान गिर गया है। वही गांव के ही छत्रपाल सिह पुत्र चन्दभान सिह एवं, हरिदयाल पुत्र हरिकिशन का भी खपरैल मकान तथा ग्राम धायपुरा निवासी मालती देवी का भी मकान बरसात के कारण धराशायी हो जाने से समबन्धित पीड़ित किसानों ने हल्का लेखपाल से मौका मुआयना करके राहत आपदा कोष से गिरे मकानों की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*