झाँसी19नवम्बर*सरकार स्वच्छ भारत अभियान को लेकर बड़े-बड़े वादे कर रही
झांसी 19 नवंबर। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। गांव गांव स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक की जा रही है। तो वहीं एक गांव ऐसा भी है जहां पर आम रास्ता से ग्रामीण निकल नही पा रहे है। कई वर्षो से लोग आम रास्ता में पानी भरे होने के चलते समस्याओं से जूझ रहे है। क्षेत्र के ग्राम खकौरा के दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को गांव की गलियों में भरे हुए पानी की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे, बड़े, बूढ़े कोई भी आम रास्ता से निकल नही पा रहा है। जिसके चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। तो वही लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में भी आ रहे है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या समाधान की मांग की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा