झाँसी19नवम्बर*मोनिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
झांसी 18 नवंबर। मऊरानीपुर नगर में चल रहे महारानी लक्ष्मी बाई जन्मोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज बुंदेलखंड के परंपरागत मोनिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए हुए लोगों ने मोनिया नृत्य में अपनी बुंदेलखंड की प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। मऊरानीपुर नगर में स्थित मेला ग्राउंड में आज उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार एवं उनकी टीम के द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकुट सिंह झांकरी रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल के कलाकारों के द्वारा भाग लिया गया। जिसमें टीम में शामिल मोनिया नृत्य के कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों का अपनी कला बाजियों से मन मोह लिया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष
दिल्ली30सितम्बर26* दुष्कर्म के झूठे केस में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र पूरी तरह दोषमुक्त, तीस हजारी कोर्ट ने बंद किया मामला
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*विधवा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप,