झाँसी17सितम्बर*समस्याओं का समाधान कराने कि की गई मांग।
झांसी 17। सितंबर। ग्राम पंचायत ढ़करवारा में अनेक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। प्रधान द्वारा संबंधित विभागों को अवगत कराने के बाद भी समस्याओं का समाधान नही किया जा रहा है। मऊरानीपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढ़करवारा प्रधान अशोक कुशवाहा ने बताया कि गौशाला एवं जहां पर हाट बाजार लगता है उसके ऊपर से विद्युत के जर्जर तार निकले हुए है सूचना के बाद भी विभाग द्वारा तारों को बदला नही जा रहा है। जिससे कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी से ढ़करवारा गांव की समस्याओं का निराकरण कराये जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*