झाँसी17नवम्बर*बिजली संविदा कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय प्रांगण में अनशन शुरू किया।
झांसी 16 नवंबर। अधिशासी अभियंता कार्यालय मऊरानीपुर में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों के द्वारा एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। संविदा कर्मचारियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा साथी कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। आए दिन उन्हें काम से बाहर निकाल दिया जाता है और कई प्रकार की धमकियां दी जाती है इसके साथ ही वेतन भी समय से नही मिलता है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नही हुई तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अधिकारियों के द्वारा तीन संविदा कर्मचारियों को बिना किसी कारण काम से बाहर निकाल दिया गया। जिसके चलते संविदा कर्मचारियों में रोष है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*