April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी16मार्च24*प्राथमिक विद्यालय रूपाधमना में शुक्रवार को आयोजित क्विज प्रतियोगिता

झाँसी16मार्च24*प्राथमिक विद्यालय रूपाधमना में शुक्रवार को आयोजित क्विज प्रतियोगिता

झाँसी16मार्च24*प्राथमिक विद्यालय रूपाधमना में शुक्रवार को आयोजित क्विज प्रतियोगिता

मऊरानीपुर । ग्राम नयागांव स्थित कंपोजिट स्कूल के छात्र, छात्राएं ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रूपाधमना में शुक्रवार को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में राधा, आयुषी, रोजी, दिलीप, आनंद, राधिका आदि विधार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग लेकर नयागांव विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्रधानाध्यापक रऊफ, अमित तिवारी, रामदास, असलम, हरदेव पाल, अफरोज अंजुम, नरेंद्र आर्य, अर्चना सिंह, अंजना गौतम आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

मऊरानीपुर । कलयुग में इंसान को जीवन में सुख-शांति से रहना है तो उसे भगवान की शरण में जाकर भक्ति करने के साथ श्रीमद्भागवत पुराण, वेद की कथाओं को सच्चे मन से श्रवण करना होगा जिससे ईश्वर के भक्तों को अच्छे कर्म करने से उसे मुक्ति का द्वार खुला मिले यह प्रसंग ग्राम घाटकोटरा स्थित नरसिंह मन्दिर प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण के कथा व्यास पंडित अरुण कृष्ण आचार्य धायपुरा ने माया रुपी पूतना के संघार तथा सुदामा चरित्र की कथा का व्याख्यान करते हुए कही। आचार्य ने कहा कि ईश्वर की भक्ति सच्चे मन से की जाय तो भगवान भक्त पर हमेशा प्रसन्न प्रसन्न रहते है। द्वापर युग में सुदामा ने श्रीकृष्ण भक्ति में लीन होकर उन्हें अपना बना लिया था। जिससे द्वारकाधीश ने सुदामा की जगह अपनी स्यमं की परेशानी समझते हुए अपने वांल सखा सुदामा के तीन मुठ्ठी चावलों को खाकर मित्र सुदामा को तीन लोक का राजा बना दिया था। उसी प्रकार से कलयुग में भगवान की भक्ति में मग्न मुग्ध होकर जो भी व्यक्ति प्रभु का भजन, कीर्तन सच्चे हृदय से करता है जिससे उसके जीवन का उद्धार अपने आप हो जाता है। पुराण यजमान सीतादेवी शैलेन्द्र सिंह ने भागवत महापुराण की मंगला आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। हवन पूजन तथा भंडारे के साथ पुराण की कथा को विश्राम दिया गया। कथा में लाखन सिंह भदौरिया, श्रृंगार सिंह, सुरेन्द्र द्विवेदी, राजीव दीक्षित, राहुल सिंह सोलंकी, गजेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, महेंद्र सिंह, विक्की राजा, शिवराज सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंद्रपाल, हरमुख सिंह परिहार, सुदर्शन सिंह, नरेंद्र सिंह गौर श्रोता के रूप में मौजूद रहे।

मऊरानीपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 से 27 मार्च तक कक्षा एक से लेकर आठ वीं तक के छात्र, छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जायेगी। जिसमें परीक्षा का समय सुबह 9 बजकर 15 से 11 , 45 बजे तक प्रथम पाली तथा दोपहर 12, 15 से 2, 45 तक द्वितीय पाली में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मऊरानीपुर ने दी है।

Taza Khabar