झाँसी14अक्टूबर*ग्राम खिलारा में हुई खरीफ फसल की गई क्रॉप कटिंग।
झांसी 14 अक्टूबर 2022। अतिवृष्टि से नष्ट हुई उर्द, मूंग, तिल, मूंगफली आदि खरीफ फसलों का ग्राम पंचायत खिलारा में मऊरानीपुर के राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसलीय बीमा कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से ग्राम खिलारा निवासी किसान अयूब खां पुत्र रोशन खान के खेत पर पहुंचकर जल भराव से नष्ट हुई फसल के नुकसान का जायजा लेते हुए खरीफ फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डिंपल कैन, प्रधानमंत्री फसलीय लिए बीमा कंपनी के राजेन्द्र तिवारी, राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल हरिश्चंद्र राजपूत, कृषि विभाग के एसएमएस इंद्रपाल सिंह पटेल, नीरज गुप्ता, प्रमोद खरे, माधव मिश्रा, सुरेन्द्र द्विवेदी, भगवत विश्वकर्मा आदि साथ रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*