झाँसी10अक्टूबर*ग्राम कदौरा, पुराना भानपुरा तथा घाटकोटरा में शरद पूर्णमासी को जल बिहार के लिए निकाले गए देव प्रतिमाओं के विमान
झांसी 10 अक्टूबर 2022 । क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में शरद पूर्णिमा की रात्रि में देव प्रतिमाओं के विमान जलविहार के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ निकाले गए। जिसमें श्रीराम जानकी मन्दिर कदौरा, राधा कृष्ण मंदिर पुराना भानपुरा तथा राम जानकी मंदिर घाटकोटरा में विमान जल बिहार के लिए निकाले गए। ग्राम कदौरा में राम जानकी मंदिर का विमान विहार के लिए उर नदी के पावत तट पट ले जाया गया जहां पर मंदिर के पुजारी रमेशचंद बादल ने देव प्रतिमाओं को जल विहार कराया। तथा सोमवार को मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस दौरान पंडित रामशरण बादल, दिनेश बादल, पुरुषोत्तम झा, सुरेश बादल, रामबहार विश्वकर्मा, ऋतुराज यादव, मुकेश सोनी, परशुराम विश्वकर्मा, गोविन्द सिंह बुंदेला, रामनिवास झां, प्रेमनारायण सोनी, दिनेश सोनी, देवप्रकाश अहिरवार, महेंद्र , भूलली पाल, देवी अहिरवार, भगवानदास अहिरवार किशन बरार, संतराम , बागी बाबा आदि मौजूद रहे। वही ग्राम घाटकोटरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री रामसीता जी मंदिर का विमान जल विहार के लिए निकाला गया। जिसमें विमान को ग्राम की गलियों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान भगवान की भव्य एवं दिव्य झांकी को देखकर ग्रामीण भक्ति भाव में विभोर होकर जयघोष करते हुए विमान के साथ रहे। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान का विमान जल विहार के लिए सैकड़ों वर्षो से निकल रहा है। इसी के चलते विमान में विराजमान देवप्रतिमाओं का घर घर रोरी चंदन से टीका कर आरती उतारी गई है। और प्रसाद लगाते है और पूजा अर्चन करने के उपरारंत भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया जाता है। ग्राम पुराने भानपुरा में राधा कृष्ण मंदिर का विमान मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र द्विवेदी की देखरेख में रविवार की रात्रि में भ्रमण के लिए निकाला गया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली