September 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी03अक्टूबर*वृद्धजनों एवं भाजपा पदाधिकारियों को अंगवस्त्र उढ़ाकर किया गया सम्मानित।

झाँसी03अक्टूबर*वृद्धजनों एवं भाजपा पदाधिकारियों को अंगवस्त्र उढ़ाकर किया गया सम्मानित।

झाँसी03अक्टूबर*वृद्धजनों एवं भाजपा पदाधिकारियों को अंगवस्त्र उढ़ाकर किया गया सम्मानित।

झांसी 03 अक्टूबर 2022। जब लक्ष्य साधकार कोई भी कार्य सच्चे मन से किया जाता है तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है जैसे सत्य अहिंसा के पुजारी रहे राष्टपिता महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का रास्ता अपनाकर भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई थी। यह उद्गार कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व विधायक प्रगीलाल अहिरवार ने ग्राम कदौरा स्थित प्राचीन खेरापति सरकार मंदिर प्रांगण में पंडित लालबहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कही। उन्होंने कहा की वगैर लड़ाई झगड़ा के अहिंसा के मार्ग पर चलकर लक्ष्य बनाकर कोई कार्य किया जाय तो सफलता प्राप्त होती है। विशिष्ट अतिथि आचार्य रामकिशोर आर्य ने इस दौरान कहा की केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी जी की चल रही डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से सभी विकास कार्य संचालित हो रहे है। जिसका लाभ हम सभी बुंदेलखंड वासियों को मिल रहा है। ग्राम विजयपुर के सरपंच नारायणदास वर्मा ने कहा कि मनाए जा रहे जन सेवा पखवाड़ा के तहत चुरारा भाजपा मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार कटारिया द्वारा सभी लोगों को एक मंच पर बैठाकर जो कार्य किया है उसकी सराहना की जाय वह कम है उन्होंने कहा की ऐसे कार्यक्रम समाज सेवा के आधार पर आयोजित करने से आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते है। इससे पहले अतिथियों, समाजसेवियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं तथा कदौरा के ग्रामीणों ने महात्मा गांधी एवं देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर तिलक लगाकर व माल्यापन करने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सभी लोगों ने खेरापती मंदिर में विराजमान हनुमान जी के दर्शन किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दयाराम सेन ने, संचालन राजेंद्र सिंह चौहान व डमरूलाल अहिरवार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम प्रमोद बरार एवं देवी प्रसाद अहिरवार के संयोजन में आयोजित किया गया। इस दौरान रामशरण बादल, पूर्व प्रधान घनश्यामदास पाल, फूलचंद्र बागी बाबा, ऊदल प्रसाद सितौरा, देवी प्रसाद अहिरवार, सुरेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र सिंह ,चंचल सिंह सेंगर चुरारा, खेमचंद्र पाल, प्रकाश अहिरवार , प्रमोद कटारिया, लक्ष्मण सिंह, रामबहार विश्वकर्मा, बालादीन , दिवल कुशवाहा, डॉक्टर बलराम, देवी प्रसाद सेन बसरिया, दमरूलाल अहिरवार, गुलाबचंद्र सेन, मान सिंह पाल, हरिशचंद्र पाल, सरजू रैकवार, बालचंद, सहित अनेक ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम की वयोवृद्ध महिलाओं एवं कार्यक्रम के मुख्य अथिति, विशिष्ट अतिथि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं आदि को कमेटी द्वारा अंगवस्त्र उढाकर सम्मानित किया।

झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.