जोधपुर30अक्टूबर24*महिला ब्यूटीशियन अनिता चौधरी की हत्या, शव गंगाना गांव में जमीन में दफनाया
जोधपुर, 30 अक्टूबर – सरदारपुरा थाने के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें जोधपुर की महिला ब्यूटीशियन अनिता चौधरी की हत्या कर उनके शव को गंगाना गांव में जमीन में दफनाया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पुलिस का जाप्ता भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस बल ने शव को जमीन से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और इस संगीन मामले की जांच जारी है। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**