जोधपुर28सितम्बर25*सोलर प्लांट के नाम पर 63 लाख से ज्यादा हड़पे:कंपनी की ओर जांच की गई तो हुआ खुलासा, न प्लांट लगाया और न पैसे चुकाए*
जोधपुर में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लोन लेकर लाखों रुपए की राशि हड़प लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लोन देने वाली कंपनी ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यूग्रो कैपिटल लिमिटेड के मांगीलाल ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी कंपनी का ब्रांच ऑफिस सरदारपुरा बी रोड पर है। कंपनी एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड है, जो वित्तीय सुविधा प्रदान करती है।
150 केवी का सोलर प्लांट लगवाने के लिए लिया लोन
रिपोर्ट के मुताबिक, मैसर्स ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया के प्रोपराइटर मनोज सिंह राठौड़ पुत्र विद्याराम सिंह राठौड़ सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन का कार्य करता है। मनोज सिंह ने कंपनी से संपर्क किया कि वह जयपुर के कालाडेरा रीको एरिया में 150 केवी का सोलर प्लांट लगवाना चाहता है और इसके लिए उन्हें लोन की आवश्यकता है।
63 लाख से ज्यादा की दी कोटेशन
आरोपी के साथ ही आंचल डिलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड जयपुर के डायरेक्टर स्पर्श अग्रवाल, ऐरन इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर दिनेश कुमार अग्रवाल ने उनके साथ बतौर सहऋणी के रूप में आवेदन दिया। सोलर प्लांट के लिए 63 लाख 30 हजार रुपए कोटेशन दी गई और अपना प्रपोजल, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि मेल की गई।
कंपनी ने कुल राशि 66 लाख 94 हजार रुपए डाले
इसके बाद कंपनी ने 29 सितंबर 2024 को 44 लाख 83 हजार 300 रुपए का लोन स्वीकृत किया। शेष राशि आरोपी स्पर्श अग्रवाल और एक अन्य आरोपी शिल्पा अग्रवाल को मार्जिन मनी के रूप में दी जानी थी, जिन्होंने अपनी सहमति कंपनी के प्रोजेक्ट पर दी। 30 सितंबर 2024 को उनके खाते में 3 लाख 11 हजार 700 रुपए लोन डिस्बर्स कर दिया गया। बाकी राशि सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन होने के बाद देना तय हुआ। मर्जी मनी के रूप में 18 लाख 99 हजार रुपए एक अन्य फर्म पाफेक्ट मिल्क फूड्स के अकाउंट के जरिए मनोज सिंह राठौड़ को दी गई। आरोपियों को कंपनी की ओर से कुल राशि 66 लाख 94 हजार रुपए की राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर की गई।

More Stories
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिकोण जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल भ्रमण
मथुरा 23 फरवरी 26थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी/टटलूबाजी कर रहे कुल 34 अभियुक्तगणों को साइबर अपराध में प्रयुक्त सामान सहित किया गिरफ्तार ।
अब WhatsApp पर खुद-ब-खुद सेंड होंगे मैसेज, मेटा ला रहा है कमाल का ‘Message Scheduling’ फीचर