जोधपुर25दिसम्बर*खेड़ापति बालाजी के प्रांगण में ग्राहक जागरण पखवाड़ा का कार्यक्रम संपन्न*
रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर
आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर की ओर से ग्राहक पखवाड़ा के कार्यक्रम के तहत खेड़ापति बालाजी चौपासनी रोड के प्रांगण में ग्राहक जागरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें लगभग 250 ग्राहक जागरण के पत्रक वितरण किए गए। और मंदिर में पधारे सभी भक्तों और महानुभावों को ग्राहक जागरण पखवाड़ा और ग्राहक पंचायत संगठन के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई।
प्रांत सचिव धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि वर्तमान में मिलावटी सामान, मूल्य से ज्यादा और मिलावटी खाद्य सामग्री खुलेआम बिक रही है जिस प्रकार आम जन और उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।उसे रोकने के लिए आमजन और उपभोक्ताओं को खरीदी जाने वाली वस्तु की गुणवत्ता,उत्पादन की तारीख,और उसकी कीमत की पूर्ण जानकारी के साथ खरीदे,इस हेतु हमे सजग ,और चतुर होने की जरूरत ही
कई महानुभाव ने ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी लेकर ग्राम पंचायत से जुड़ने का अपना मन बनाया और अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायत के कार्यक्रम ग्राहक जागरण के कार्यक्रम करवाने की इच्छा जताई लगभग 3 नए सदस्य जुड़े उन्होंने बताया हम स्वयं ग्राम पंचायत संगठन से जुड़ना चाहते है।
आज के कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्रीमान प्रकाश चंद्र सिंह जी सिंघवी जिला संयोजक नरेंद्र सिंह बडगूजर, अशोक जोशी, महावीर सिंह विजय राज घारू, राजेश रांकावत, नंदलाल, रमेश चंद्र आचार्य, भीम सिंह, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
धर्मेंद्र सोनी प्रांत सचिव
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,जोधपुर प्रांत।

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट