जोधपुर24मई26*ओबीसी वर्ग के अधिकारों एवं* *जनहितकारी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री* *के नाम ज्ञापन सौंपा ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ओबीसी विभाग, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान के ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं जनहितकारी मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ई मेल द्वारा भेजा गया ओर जरूरत पड़ी तो जिला कलेक्टर के मार्फत भी ज्ञापन दिया जाएगा।
ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश का ओबीसी समाज लंबे समय से शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, आरक्षण एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है। सरकार द्वारा इन विषयों पर गंभीर एवं प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता है।
ज्ञापन के माध्यम से निम्न प्रमुख मांगें:
• ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति में वृद्धि एवं समय पर भुगतान।
• सरकारी विभागों में लंबित बैकलॉग भर्तियां शीघ्र भरना।
• ओबीसी आरक्षण का पूर्ण एवं प्रभावी पालन किया जाय।
• युवाओं हेतु निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग व्यवस्था हो।
• स्वरोजगार एवं आर्थिक सहायता योजनाओं में विशेष प्रावधान।
• जाति प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाना।
• ओबीसी छात्रावास एवं अध्ययन केंद्र स्थापित करना।
• स्थानीय निकायों, बोर्डों एवं समितियों में उचित प्रतिनिधित्व।
• ओबीसी कल्याण हेतु विशेष बजट एवं विकास योजनाएं।
* महिलाओं के लिए 33 प्रतिक्षण आरक्षण(नारी शक्ति वंदन अधिनियम) में ओबीसी महिलाओ के लिए अलग या विशेष आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ओबीसी समाज प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए उसकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग पत्र के माध्यम से सरकार से संवेदनशीलता एवं सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की जाएगी ओर तुरंत ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
अंत में ओबीसी विभाग ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के लिए यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
*नरेंद्र शर्मा*
जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

More Stories
मथुरा 24 मई 26* फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वैनामा करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
मथुरा 24 मई 26*थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
बहराइच24मई26*आयुर्वेद से जटिल रोगों का जड़ से समाधान-वैद्य डॉ देवेश कुमार श्रीवास्तव*